Published On : Thu, Jul 11th, 2019

महा मेट्रो : मिहान डेपो में आटोमेंटिक ट्रेन वॉशिंग प्लांट

Advertisement

नागपूर: महा मेट्रो की ओर से वर्धा मार्ग रिच-१ में प्रत्येक घंटे अप और डाऊन लाईन पर मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जा रहा है ! ट्रेन की साफ सफाई के लिए महा मेट्रो की ओर से मिहान डेपो परिसर में आटोमेंटिक ट्रेन वॉशिंग प्लांट लगाया गया है ! प्रतिदिन सुबह ट्रेनों का संचालन होने के पूर्व ट्रेनों की धुलाई और साफ-सफाई इस प्लांट के माध्यम से की जा रही है ! रात के समय ट्रेन डेपो में पहुंचने के बाद धुलाई की जाती है !

आटोमेंटिक वॉशिंग प्लांट का संचालन प्रोग्राम कंट्रोल पैनल द्वारा किया जाता है ! इसमे फोटो इलेक्ट्रिक सेंसर और सेल्स आदि उपकरण लगे हुए है ! कितनी भी लंबाई की ट्रेन की धूलाई और साफ सफाई यहां की जा सकती है ! केवल ३ मिनिट की अल्पअवधि में तीन कोच की ट्रेन की धुलाई और सफाई की जा रही है ! धुलाई का कार्य स्वचलित होने से कम खर्च में कार्य हो रहा है ! सफाई के लिए डीटरजेंट अल्कलाईन का उपयोग किया जाता है !

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस प्लांट मे १००% रिसाईकलिंग वाटर का उपयोग किया जा सकता है ! प्लांट में ट्रेन की धुलाई के वक्त ट्रेन की स्पीड ३ किलोमीटर प्रतिघंटा रखी जाती है ! ३ मिनट की अवधि में ट्रेन के तीनों कोचो को प्लांट में पटरी के दोनों ओर लगे ब्रश आसानी से साफ कर देते है ! आकस्मिक परिस्थिति उत्पन्न होने पर ब्रश अपना काम करना तुरंत बंद कर देते है ! तकनीकी खराबी आने पर आटोमेंटिक वॉशिंग प्लांट का संचालन मानवीय आधार पर भी किया जा सकता है ! बिजली और पाणी की कम खपत में प्लांट कार्य कर रहा है ! प्लांट का संचालन डेपो कंट्रोल सेंटर से किया जाता है ! कंट्रोल पैनल के जरीये ट्रेन के दोनो साईड की सफाई की जाती है ! प्लांट में किसी भी प्रकार का खतरा उत्पन्न होने पर स्वचलित प्लांट अपने-आप बंद हो जाता है !

Advertisement
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges