Published On : Sat, Jun 24th, 2017

राज्य के किसानों का डेढ़ लाख तक का क़र्ज़ माफ़

Advertisement

Fadanvis
नागपुर:
 कर्जमाफ़ी पर अपना वादा पूरा करते हुए राज्य सरकार ने अपने बड़े फ़ैसले का ऐलान किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों का डेढ़ लाख तक कर्ज़ माफ़ किये जाने का ऐलान किया है। सरकार के इस फ़ैसले से करीब 89 लाख किसानों को फ़ायदा होगा। कर्जमाफ़ी के लिए मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना की घोषणा की है इस योजना के अंतर्गत 34 हज़ार करोड़ रूपए की कर्जमाफी की जाएगी। नियमित कर्ज भरने वाले किसानो को 25 प्रतिशत ( कम से कम 25 हज़ार रूपए ) अनुदान के रूप में दिया जाएगा। इस फ़ैसले की वजह से राज्य के क़रीब 40 लाख किसानों का सतबारा निल हो जाएगा।

कैबिनेट मीटिंग में लिए गए इस फ़ैसले की जानकारी मीडिया को देते हुए मुख्यमंत्री ने कहाँ यह इतिहास में सबसे बड़ी कर्जमाफ़ी है। विभिन्न राजनितिक दल के नेताओ से परामर्श कर यह फैसला लिया गया है इससे किसानों को समाधान होगा। राजनितिक दलों को इस फैंसले का स्वागत कर इसे अमल में लाने में मदत करनी चाहिए। कर्जमाफ़ी की इस योजना के लिए बीजेपी के सभी मंत्री और विधायक अपनी एक महीने तनख्वाह देंगे।

मुख्यमंत्री ने योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों का जिक्र करते हुए कहाँ और राज्य सरकार के कर्मचारी ( चतुर्थ श्रेणी ) छोड़कर,वैट के लिए पात्र किसान,टैक्स भरने वाले किसान,इनकम टैक्स भरने वाले किसानों के साथ ऐसे किसान जो खेती के अलावा अन्य व्यवसाय करते है वह इस योजना में शामिल नहीं होंगे।

Gold Rate
July 08 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,26,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मुख्यमंत्री ने फ़ैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कुछ लोगो द्वारा अब भी आंदोलन करने की आशंका व्यक्त की पर उनके मुताबिक किसान ऐसे लोगो को साथ नहीं देंगे।

Advertisement
Advertisement
11 दिन बाद मिला परसवानी परिवार... #nagpurnews #family #mystery #policeinvestigation #maharashtranews

11 दिन बाद मिला परसवानी परिवार... #nagpurnews #family #mystery #policeinvestigation #maharashtranews

डीबीटी भुगतान को लेकर छात्रों का धरना #maharashtranews #dbtpayment #andolan #latestnews

डीबीटी भुगतान को लेकर छात्रों का धरना #maharashtranews #dbtpayment #andolan #latestnews

कथित दान चोरी पर कांग्रेस का सत्याग्रह #nagpurnews #congress #andolan #politicalnews #newsupdate

कथित दान चोरी पर कांग्रेस का सत्याग्रह #nagpurnews #congress #andolan #politicalnews #newsupdate

गुटनेता विवाद, वडेट्टीवार गुट सुनवाई से गैरहाजिर #nagpurnews #congress #gut #vivad #politicalnews

गुटनेता विवाद, वडेट्टीवार गुट सुनवाई से गैरहाजिर #nagpurnews #congress #gut #vivad #politicalnews

वशिष्ठी नदी चेतावनी स्तर के करीब पहुंची ...#updatenews #latestnews #maharashtranews #maharashtra

वशिष्ठी नदी चेतावनी स्तर के करीब पहुंची ...#updatenews #latestnews #maharashtranews #maharashtra

आनंदनगर हादसे में दो लोगों की मौत ...#updatenews #latestnews #maharashtranews #maharashtra

आनंदनगर हादसे में दो लोगों की मौत ...#updatenews #latestnews #maharashtranews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges