Published On : Wed, May 9th, 2018

दिल्ली-NCR सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके

Advertisement

Earthquake in Tajikistan
दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कई जगहों पर बुधवार शाम करीब 4 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। वहीं इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में बताया जा रहा है। इससे अफगानिस्तान-तजाकिस्तान-पाकिस्तान का क्षेत्र अधिक प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के झटके शाम को 4:15 बजे उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए। इनमें दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि कहीं से भी जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है।

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में और अफगानिस्तान में भी भूकंप आया। वहां इसकी तीव्रता 5.5 थी। पाकिस्तान के मौसम विभाग के हवाले से एक्सप्रेस टिब्यून ने खबर दी है कि भूकंप का अधिकेंद्र पश्चिमोत्तर शहर बन्नू में 12 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप का झटका स्वात घाटी और अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में महसूस किया गया। पाकिस्तान में कम से कम नौ बच्चे घायल हो गए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.