Published On : Sun, Jul 8th, 2018

मैगी खाने से एक ही परिवार के 9 बच्‍चे बीमार, हालत गंभीर

Advertisement

बच्‍चे के साथ ही बड़ों को भी मैगी काफी पसंद आती है लेकिन यही मैगी मध्‍य प्रदेश के नौ बच्‍चों की जिंदगी में आफत बन गई. प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ही परिवार के नौ बच्चों की मैगी खाने के बाद हालत बिगड़ गई. तबियत ज्‍यादा खराब होने पर परिवार ने पहले बच्‍चों को गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा जहां से बाद में उन्‍हें ग्‍वालियर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

घटना छतरपुर जिले की नौगांव तहसील के गांव बंछोरा निवासी एक परिवार की है. जहां पर शनिवार की रात बच्चों ने मैगी खाई जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई. गंभीर हालत में उन्हें नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. बच्‍चों की हालत खराब होता देख उन्‍हें ग्‍वालियर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां पर बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

खबर के मुताबिक, इस घटना की सूचना मिलते ही नौगांव तहसीलदार जिया फातमा, थाना प्रभारी बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे.

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 7 बजे बच्चों की जिद पर घर की महिला ने मुहल्ले की एक दुकान से 10 पैकेट मैगी मंगाई और बच्चों को मैगी बनाकर खाने को दी. मैगी खाने के बाद बच्‍चों की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने मुहल्लेवालों को इसकी सूचना दी. पड़ोसियों ने 108 नंबर पर कॉल करके एम्बुलेंस बुलाई जिसके बाद बच्चों को नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.