Published On : Wed, Mar 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Maggi Price Hike: एक मैगी का था सहारा, इसकी भी बढ़ गई कीमत, सबसे छोटा पैक अब इतने रुपये में

Advertisement

मार्च महीने में दूध, कॉमर्शियल सिलेंडर के बाद अब मैगी, कॉफी और कार्टन वाले दूध का दाम बढ़ गया है. युवाओं में पॉपुलर मैगी का छोटा पैक अब 14 रुपये में मिलेगा. Maggi बनाने वाली Nestle ने छोटे पैक की कीमत 12 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये कर दी है. कंपनी ने चाय, कॉफी और दूध के दाम भी बढ़ा दिए है. दूसरी प्रमुख एफएमसीजी कंपनी Hinustan Unilever ने भी इन प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. इन कंपनियों के मुताबिक, लागत बढ़ने से इन प्रोडक्ट्स के दाम में इजाफा किया गया है.

Maggi के दाम में हुआ इतना
इजाफा Nestle India ने मैगी नूडल्स (Maggi Noodles) के दाम में 9 से 16 फीसदी का इजाफा किया है. रेट में इस बढ़ोत्तरी के बाद 70 gm के मैगी नूडल्स के पैकेट का दाम 12 रुपये से बढ़कर 14 रुपये हो गया है. वहीं, Maggi Masala Noodles का 140 ग्राम का पैक अब तीन रुपये या 12.5 फीसदी महंगा हो गया है. वहीं, 560 ग्राम के पैक का दाम 96 रुपये से बढ़कर 105 रुपये हो गया है.

दूध के दाम में हुई इतनी बढ़ोत्तरी
Nestle ने A+milk 1 लीटर के कार्टन पैक की कीमत 75 रुपये से बढ़ाकर 78 रुपये कर दी है. वहीं, Nescafe Classic Coffee Powder की कीमत में तीन से सात फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है. Nescafe Classic 25 ग्राम पैक की कीमत 2.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 78 रुपये से 80 रुपये हो गई है. कंपनी ने Nescafe Classic 50 ग्राम पैक की कीमत 3.4 फीसदी बढ़ा दी है. अब यह पैक 150 रुपये में मिलेगा.

HUL ने कीमतों में किया इतना इजाफा
हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने Bru Coffee Powder की कीमत में 3-7 फीसदी का इजाफा किया है. Bru Gold Coffee जार तीन-चार फीसदी महंगे हो गए हैं. इंस्टैंट कॉफी का पाउच भी 3 से 6.66 फीसदी तक महंगा हो गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.