Published On : Mon, Nov 23rd, 2020

अब जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू, समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला

Advertisement

भोपाल/जबलपुर. मध्य प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल में समीक्षा बैठक ली. एक घंटे तक चली समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्णय लेते हुए कहा कि, प्रदेश के 9 जिलों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सभी नौ जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिए कि, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के फैसलों को अपने अपने कार्य जिलों में लागू करें. इस बैठक के बाद जबलपुर में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है.

मध्य प्रदेश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 5 जिलों में शनिवार 21 नवंबर से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया था. इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा जिलों में रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू किया गया था. लेकिन, रविवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद सीएम शिवराज ने संक्रमण के फैलाव वाले 3 अन्य जिलों में रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया है. प्रदेश के पांच जिलों के बाद अब धार, जबलपुर, दतिया में भी रहेगा नाइट कर्फ्यू रहेगा. तीन अन्य जिलों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू रविवार 22 नवंबर की रात से प्रभावी हो जाएगा.

लॉकडाउन के पक्ष में नहीं सीएम

बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वो बंद के पक्ष में नहीं हैं. सीएम ने कहा कि बंद से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं इसलिए जरुरी है कि जिला प्रशासन इस बात का ध्यान रखे और सख्ती करने के बजाए व्यापारियों से बाजार बंद करने की अपील करे. उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को भी प्रेरित किया जाए. 24 नवंबर को फिर से कोरोना की समीक्षा के लिए सीएम ने बैठक बुलाई है.

Advertisement

9 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित नौ जिलों में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है और रोजाना नए नए मरीज इन जिलों में सामने आ रहे हैं. मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, विदिशा, रतलाम, धार, दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में संक्रमण सबसे ज्यादा है. बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इन सभी नौ जिलों के कलेक्टर्स को जरुरी दिशा निर्देश भी दिए हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.