Published On : Mon, Oct 18th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

उत्साहपूर्वक माहौल में मां दुर्गे की घट का किया गया विसर्जन

Advertisement

कामठी : ओमनगर दुर्गा उत्सव समिति ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विगत नौ दिनों से चल रहे नवरात्र दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद मां दुर्गा के भक्तों ने शनिवार को मां की घट का विसर्जन पूरी आस्था व उत्साह के साथ शांतिपूर्ण तरीक़े से किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित रघुवर प्रसाद मिश्रा ने विधि पूर्वक घट को विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की। रनाला ग्राम पंचायत की सदस्य अंकिता कोविद तलेकर एवं रनाला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष वीणा सौमित्र नंदी अपने सिर पर घट लेकर चल रही थी। देवी मां की घट विसर्जन करने से पहले विधिवत मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। घट की रनाला स्थित नहर में विसर्जित की गई। प्रशासन द्वारा विसर्जन जुलूस में डीजे में प्रतिबंध लगाए जाने के कारण कुछ पूजा समिति ने पारंपरिक बेंड गाजे-बाजे के साथ मां के घट का विसर्जन किया।

जबकि इस दौरान मां दुर्गा को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। जिस रास्ते से भी विसर्जन जुलूस निकला उधर मां के घट का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़़ लगी रही। भक्तगण बेंड के धुन पर नाचते-थिरकते और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते चल रहे थे। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष वैरागड़े के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में नेतृत्व में पुलिस प्रशासन घट विसर्जन यात्रा में विशेष नजर बनाए हुए रहे।

देवी घट के विसर्जन के पहले महिला श्रद्धालुओं ने घट को सिदूर लगाया, आपस में महिलाओं ने एक दूसरे को सिदूर लगाया। बेंड की धुन पर नाचती महिला श्रद्धालुओं ने मां के घट को विदाई दी। साथ ही अगले बरस आने का न्यौता दिया। आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान लिए महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से मन्नतें व आशीष मांगा और अपने किसी भी गलतियों के लिए क्षमा याचना की।

Advertisement

इस मौके पर विमला पंघाल, ग्राम पंचायत सदस्य मंगला अशोक ठाकरे, वर्षा काटरपवार, दुर्गा डोये, राजश्री अमृतकर, जयश्री तालेवार, जयश्री तळेकर, निलिमा चाफळे, कल्पना ससाणकर, वंदना खडसे, कल्पना वघरे, सरिता पुडके, सीमा पुडके, पारधी ताई,, खोपे ताई, श्रीवास्तव दीदी, रसिका अलोनी, मनीषा मिलगीलवार, नंदा मिलगिलवार, पायल अग्रवाल, पायल सिंधिया, शशिकला खंडेलवाल, अंकिता अमृतकर, वैशाली आरेकर, सारिका बोंबाटे, कविता बोंबाटे, अमरीतकौर हुंजन, मोनिका फुलबांधे, अन्नू सिंधिया, सुनिता बावनकुळे, ज्योती बावनकुळे, वनिता पगाडे, वृषाली रेवतकर, उर्मिला बावनकुळे, पूनम रावत, पल्लवी खन्डेलवाल, वैष्णवी नायडू, मीनाक्षी नायडू, अर्चना प्रसाद, कामिनी प्रसाद समेत ओमनगर दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी व गणमान्य महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.