Published On : Wed, Mar 22nd, 2017

एमए, एमकॉम, बीकॉम, एमएससी के चौथे और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल से

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: इस बार राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विद्यापीठ (रातुमवि) प्रशासन अपने एम.ए, एम.कॉम, बी कॉम, एम.एससी पाठ्यक्रमों के चौथे और द्वितीय सेमेस्टर की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं अप्रैल महीने से ही शुरु कर रहा है। आमतौर पर इन सभी संकाय की परीक्षाएं मई महीने में होती है। लेकिन इस बार यह परीक्षाएं अप्रैल महीने से शुरु होने से इन संकाय में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। विद्यार्थियों का मानना है कि अप्रैल महीने में परीक्षाएं होने से कम समय बचता है। जिसके कारण इतने कम दिनों में पढ़ाई नहीं हो पाएगी । हालांकि इंजीनियरिंग के कुछ सेमेस्टरों की परीक्षाएं मई महीने में ही है। लेकिन बाकी संकाय की परीक्षाएं जल्द होने से चिन्ता की लकीरें विद्यार्थियों के माथे पर देखी जा सकती है।

तत्सम्बंध में रातुमवि के कुलगुरु डॉ सिद्धार्थविनायक काणे से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ संकायों की परीक्षाएं शुरु हैं। नियम के हिसाब से ही परीक्षाएं होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि परीक्षाएं किसी भी स्थिति में स्थगित नहीं होंगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.