Published On : Fri, Oct 5th, 2018

यूपी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा- बाबरी ढांचा हिंदुस्तान की जमीन पर कलंक

Advertisement

नई दिल्ली/लखनऊ: यूपी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा, बाबरी मस्जिद मंदिरों को तोड़कर बनाई गई थी. ऐसे में बाबरी को जायज मस्जिद कहना इस्लाम के सिद्धातों के विपरीत है. उन्होंने कहा, बाबरी ढांचा हिंदुस्तान की जमीन पर कलंक है.

वसीम यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि उस कलंक को मस्जिद कहना ‘गुनाहे अजीम है, क्योंकि मस्जिद के नीचे की खुदाई 137 मजदूरों ने की थी. इनमें 52 मुसलमान थे’. रिजवी ने दावा किया कि खुदाई के दौरान 50 मंदिर के स्तंभों के नीचे के भाग में ईंटों का बनाया गया चबूतरा मिला था. इसमें मंदिर से जुड़े कुल 265 पुराने अवशेष मिले थे. इसी के आधार पर भारतीय पुरातत्व विभाग इस निर्णय पर पहुंचा था कि ऊपरी सतह पर बनी बाबरी मस्जिद के नीचे एक मंदिर दबा हुआ है. सीधे तौर पर माना जाए कि बाबरी इन मंदिरों को तोड़कर इनके मलबे पर बनाई गई है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

किताब का दिया हवाला
बाबरी विवाद पर वसीम रिजवी ने खुल कर पक्ष रखते हुए कहा कि अयोध्या विवात पर समझौता होना चाहिए और वहां मंदिर का रास्ता पूरी तरह से साफ होना चाहिए. उन्होंने मांग की कि लखनऊ में अलग से अमन की एक मस्जिद बनाई जानी चाहिए. इस दौरान उन्होंने कहा मैंने जो भी कहा है उसका उल्लेख केके मोहम्मद द्वारा लिखी किताब ‘मैं भारतीय हूं’ में हैं. ऐसी स्थिति में उस बाबरी कलंक को जायज मस्जिद कहना इस्लाम के सिद्धांतों के विपरीत है. उन्होंने कहा कि अभी भी वक्त है बाबरी मुल्ला अपने गुनाहों की तौबा करें और पैगंबर मुहम्मद के इस्लाम को मानें.

अमन की पहल की
रिजवी ने आगे कहा कि आतंकी अबुबक्र और उमर की विचारधारा को छोड़ो और एक समझौते की मेज पर बैठकर हार-जीत के बगैर राम का हक हिंदुओं को वापस करो और एक नई अमन की मस्जिद लखनऊ में जायज पैसों से बनाने की पहल करो.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges