Published On : Fri, Mar 1st, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

LPG Price Hike: मार्च के पहले दिन झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा… इतने बढ़े दाम

Advertisement

नई दिल्ली: मार्च (March 2024) महीने की शुरुआत हो चुकी है और महीने के पहले दिन यानी 1 मार्च को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ा (LPG Cylinder Price Hike) दिए गए हैं. यानी 1 मार्च 2024 से सिलेंडर महंगा हो गया है. हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों में इजाफा एक बार फिर कॉमर्शियल गैस सिलेंर की कीमतों (Commercial LPG Cylinders Price Hike) में किया है. दिल्ली में ये 25 रुपये, तो वहीं मुंबई में 26 रुपये महंगा हो गया है. आइए जानते हैं नए रेट….

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के नए रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर महंगाई का झटका दिया है. पिछले महीने बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी 2024 को 14 रुपये का इजाफा करने के बाद अब सिलेंडर के दाम में एक बार 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. IOCL की वेबसाइट पर बदले हुए रेट जारी कर दिए गए हैं, जो कि 1 मार्च 2024 यानी आज से लागू हैं. नए रेट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1795 रुपये में मिलेगा, जबकि कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1911 रुपये का हो गया है. मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़कर 1749 रुपये, जबकि चेन्नई में 1960.50 रुपये हो गया है.

फरवरी को इतनी थी सिलेंडर की कीमत
इससे पहले हुए बदलाव के तहत दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम (Delhi LPG Cylinder Price) 1755.50 रुपये से बढ़कर 1769.50 रुपये कर दिया गया था. वहीं अन्य महानगरों की बात करें तो कोलकाता में एक सिलेंडर (Kolkata LPG Cylinder Price) 1869.00 रुपये से बढ़कर 1887 रुपये का कर दिया गया था. मुंबई में पहले जो कॉमर्शियल सिलेंडर 1708 रुपये का मिल रहा था, वो अब 1723 रुपये का हो गया था. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1924.50 रुपये से बढ़कर 1937 रुपये हो गई थी.

कब मिली थी सिलेंडर के दाम में राहत
जहां एक ओर लगातार दो महीने से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ रही हैं, तो वहीं साल 2024 की शुरुआत यानी जनवरी महीने की पहली तारीख को इसमें कुछ राहत मिली थी. 1 जनवरी 2024 को कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में मामूली राहत दी थी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी. जिसके बाद दिल्ली से मुंबई तक पहली कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक सस्ता हो गया था. बीते महीने की गई कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये का और मुंबई में दाम 1708 रुपये का कर दिया गया था.

Advertisement

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहींकॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में जहां बढ़ोतरी दी गई है, तो वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये का मिल रहा है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (Domestic LPG Price) लंबे समय से स्थिर बने हुए हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.