Published On : Tue, Jul 31st, 2018

लोया मामले से जुड़े एडवोकेट सतीश उके नागपुर में गिरफ्तार

Advertisement

नई दिल्ली। सीबीआई जज बीएच लोया मामले में प्रमुख गवाह रहे एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता सतीश उके को नागपुर क्राइम ब्रांच की एक टीम ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच टीम के साथ आए पुलिसकर्मियों ने परिजनों को बताया कि 15 साल पहले के किसी संपत्ति के विवाद में उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। गिरफ्तारी आज सुबह तकरीबन 10.30 बजे उनके घर से हुई। ये जानकारी उनके भाई प्रदीप ने दी।

उनका कहना था कि सतीश उके को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। चूंकि लोया समेत कई दूसरे मामलों में वो लगातार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की घेरेबंदी कर रहे थे। इसलिए सरकार के इशारे पर ये सब कुछ हुआ है। उन्होंने कहा कि लोया की तरह सतीश की भी हत्या की जा सकती है। गौरतलब है कि इसके पहले एक बार सतीश पर जानलेवा हमला हो चुका है जब वो अपने दफ्तर में बैठे थे और उनके ऊपर एक लोहे का गर्डर गिर गया था। लेकिन संयोग से उस समय वो सीट से हट गए थे।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आपको बता दें कि लोया मामले में सामने आये नये सबूतों के आइने में उन्होंने लोया के परिजनों को मुआवजा देने संबंधी एक याचिका बांबे हाईकोर्ट में दायर की है। और अनुमति के लिए नागपुर ब्रांच में भी उन्होंने एक आवेदन दिया है। और ये सारे मामले राज्य सरकार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से जुड़ते हैं। लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस सरकार के इशारे पर सतीश उके को परेशान करने की कोशिश कर रही है।

इस बीच लोया मामले में बांबे हाईकोर्ट की पुनर्विचार याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हो रही है। सतीश उके की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा कि इस मामले से जुड़े लोगों को दूसरे तरीके से भी परेशान करने की कोशिश शुरू हो गयी है।

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges