पवनी (भंडारा)। भंडारा जिले के वलनी चौरस गाँव में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गयी जब एकतरफा प्यार में हार कर एक युवक ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को धारदार हंसिये से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा और पवनी जाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. आरोपी देवा ईश्वर गभने (35) विवाहित है और मृतक शिल्पा रामदास जाम्भुलकर (16) को कई दिनों से तंग करता था. गुस्साई भीड़ ने पुलिस की निष्क्रियता का निषेध करते हुए सात घंटों तक मृतक के शव को छूने नहीं दिया. यह घटना शुक्रवार की सुबह 7:15 बजे के करीब घटी.
सूत्रों के अनुसार, जि. प. जूनियर कॉलेज आसगाव के 11 वी की छात्रा शिल्पा आज सुबह अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से वलनी चौरस गाँव से अपनी सहेलियों के साथ स्कुल जाने निकली. वलनी चौरस से 2 किलोमीटर आगे आने के बाद देवा ने बिजली विभाग के ट्रांसोफार्मेर के पीछे से निकलकर शिल्पा और उसकी चारों सहेलियों का रास्ता रोक कर शिल्पा से जोर ज़बरदस्ती करने लगा. आरोपी को ज़मीन पे गिराकर चारों सहेलियां साइकिल से भाग निकली लेकिन आरोपी ने दौड़ कर शिल्पा को साइकिल से गिराया और बाकी सहेलियों को वहाँ से निकल जाने की धमकी दी. इसी दरमियान आरोपी शिवा ने शिल्पा के गर्दन, चेहरे और बदन पर धारदार हंसिये से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के तुरंत बाद आरोपी ने पवनी पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.
गौरतलब है कि घटना के बाद आरोपी को गांववासियों के स्वाधीन करे अन्यथा शव उठाने नहीं देंगे ऐसी गुस्साई भीड़ ने अपनाई थी. घटनास्थल पर तनाव का वातावरण निर्माण हुआ था. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाडी जलाने की भी कोशिश की. जिससे गाडी को थोड़ी आग लग गई. जली अवस्था में चालक ने गाड़ी को लेकर जाने से यहां के एक खेत में आग लग गई. जिससे खेत में लगी गन्ने की फसल जलकर ख़ाक हो गई. इसमें किसान का 40 हजार का नुकसान हुआ है.
खरगे के मंच के कथित शुद्धीकरण पर कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...
धामणगांव की तिरंगा रैली में उलटे झंडों पर विवाद #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...
Nagpur Police Commissioner Hoists Tricolour on Independence Day 2026 🇮🇳
Nagpur Independence Day 2026: Tricolour Hoisted Across City 🇮🇳
जपतलाई आश्रमशाला में तीन छात्राओं की मौत #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news
तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा रत्नागिरी #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news






