Published On : Mon, Sep 5th, 2016

नितिन गडकरी ने बाप्पा से देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Advertisement

Ganesh-Sthapna-at-Gadkari-W

नागपुर:
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विघ्नहर्ता की मूर्ति की स्थापना की। महल स्थित उनके निवास स्थान गडकरी वाडा में उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में परिवार के साथ बाप्पा को अपने घर पर विराजित किया। गड़करी भगवान गणेश के भक्त है और वर्षो से गणेश उत्सव के दौरान मूर्ति की स्थापना करते है।

गणेश उत्सव के लिए नागपुर पहुंचे नितिन गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने बाप्पा से देश की खुशहाली की कामना की है। उन्होंने यह भी कहा कि देश और विदर्भ के विकास के लिए कई तरह के प्रयास किये जा रहे है। बाबा रामदेव नागपुर में फ़ूड पार्क का निर्माण कर रहे है। जिसका भूमिपूजन 10 सितंबर को होने वाला है। महाराष्ट्र का 80 फीसदी वन विदर्भ में है। इन वनों में बड़ी मात्रा में वनऔषधी है। बाबा आदिवासियों से बाबा वनऔषधी खरीदेगे। जिससे आयुर्वेदिक दवाईयां तैयार की जाएगी। इस प्रोजेक्ट से 20 हजार लोगो को रोजगार मिलेगा।

आयुर्वेदिक दवाइयों के अलावा जूस का उद्योग भी नागपुर में विकासित करने वाले है। इससे न केवल जनता को शुद्ध जूस मिलेगा बल्कि हजारो लोगो को रोजगार मिलेगा। गड़करी ने कहा कि बाबा रामदेव स्वदेशी और आयुर्वेदिक संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर है। विदेशी कंपनियां 70 हजार करोड़ की रॉयल्टी हर साल बहार ले जाती है। बाबा के प्रयास से अब दुनिया की रॉयल्टी हमारे पास आएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.