Published On : Mon, Sep 26th, 2016

नागपुर की लोपमुद्रा मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स में बनीें सेकंड रनर-अप, जीता बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम

Advertisement

miss-united-continents-2016नागपुर की लोपमुद्रा राउत 25 सिंतबर को एक्वाडोर में आयोजित हुए मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंटल 2016 में सेकंड रनर-अप के स्थान पर रही हैं। इस प्रतियोगिता में चार महाद्वीपों अमेरिका, एशिया, यूरोप और अफ्रीका से 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता काफी कड़े मापदंडों पर आयोजित की गई। प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए लोपमुद्रा राउत ने यह मुकाम हासिल किया।

14450013_1070064793089203_868900011351895049_nजीत चुकी हैं कई पुरस्कार

– फिलीपिंस की जेसलीन सैंटोस ने मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंटल का टाइटल अपने नाम किया। लोपामुद्रा को सेंकड रनर-अप से संतोष करना पड़ा।

– इस दौरान ब्यूटी क्वीन राउत ने बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का भी खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के लिए उनके ग्लैमरस आउटफिट को मेलविन नोरोन्हा ने डिजाइन किया था।

– सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम करने के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, कि मैं अपने परिवार, दोस्तों और फैन्स को इस पूरी जर्नी के दौरान मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया अदा करती हूं।

Advertisement

– उन्होंने कहा कि यह मुकाम बिना मेरे शुभचिंतकों के सहयोग और दुआ के संभव नहीं हुआ होता।

– गौर करनेवाली बात है कि लोपमुद्रा नागपुर की निवासी हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी करने के बाद मॉडलिंग को अपना करियर चुना।

– इस क्षेत्र में उन्होंने कड़ी मेहनत करने के बाद में अपना करियर बनाया।

– यही नहीं इससे पहले भी वे कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और कई खिताब जीत चुकी हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.