Published On : Thu, May 24th, 2018

अन्य दलों से बीजेपी में आने वालो की लंबी कतार – सीएम

Advertisement

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है की अन्य दलों से बीजेपी में आने वालों की लंबी कतार है वो नाम तो नहीं बता सकते लेकिन कौन-कौन आयेगा ये समय पर पता चल जायेगा। सीएम मुंबई में पत्रकारों से बात कर रहे थे। गुरुवार को ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक निरंजन डावखरे ने सीएम की मौजूदगी में बीजेपी में प्रवेश किया। डावखरे के बाद उनके घनिष्ठ मित्र, कामगार नेता और विधायक नरेंद्र पाटिल के भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है। इसी परिप्रेक्ष में किये गए सवाल के ज़वाब में सीएम ने कहाँ बीजेपी में अन्य दलों से आने के लिए लोग इच्छुक है और लंबी कतार है।

सीएम ने कहाँ बीजेपी योग्य लोगों और कार्यकर्ताओं को मौका देती है। ऐसे लोगो का स्वागत है, निरंजन डावखरे काम करने वाले कार्यकर्त्ता है ऐसे में उनके बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी कोंकण में मजबूत होगी। निरंजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से फ़िलहाल विधान परिषद सदस्य है इनके बाद पार्टी के ही दूसरे विधायक नरेंद्र पाटिल भी बीजेपी का दामन थामने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को ये दोहरे झटके जैसा ही होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.