Published On : Wed, Oct 10th, 2018

लोंदे ज्वेलर्स: सेल्सगर्ल निकली शातिर चोरनी

Advertisement

Sitabuldi Police Station

नागपुर – पुलिस ने एक शातिर महिला चोर को गिरफ़्तार किया है। सीताबर्डी स्थित लोंदे ज्वेलर्स में काम करने वाली यज्ञेश्वरी नीलेश येरपुड़े नामक महिला चोर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। सेल्सगर्ल के रूप में ज्वेलर्स दुकान में काम करने वाली महिला के पर शक होने के बाद लोंदे ज्वेलर्स के मैनेजर मनोज गुजर ने सीताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में मैनेजर ने बताया की 56 ग्राम की तीन सोने की चैन के साथ 14 ग्राम के लॉकेट सेल्सगर्ल ने ग़ायब किये है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को पूछताछ के लिए गिरफ़्तार किया। गिरफ़्तारी के दौरान उसने पुलिस को दुकान से चोरी करने का आरोप क़बूल कर लिया। यज्ञेश्वरी लोंदे ज्वेलर्स में चैन और लॉकेट काउंटर में बतौर सेल्सगर्ल काम करती थी।

चोरी किये गए सामान की एंट्री आरोपी ने रिपेयरिंग या फिर एक्स्ट्रा में दर्ज की थी। चोरी किया गया माल उसने इतवारी में एक अन्य ज्वेलर्स की दुकान में बेंचा था। जहाँ से पुलिस ने 68.430 ग्राम सोने के आभूषण जिसकी कुल कीमत 2 लाख 10 हजार रूपए है बरामद कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.