Published On : Mon, Aug 14th, 2017

अगले साल हो सकते हैं लोकसभा चुनाव

Advertisement

Election-Commissioner-of-Indiaकेंद्र सरकार लोकसभा चुनाव को 2018 में राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ करा सकती है। अगले साल दिंसबर में कई राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिसके चलते इस तरह का फैसला सरकार आने वाले दिनों में ले सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सरकार को इस तरह राय संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप और अन्य सचिवों के समूहों से मिली है। सरकार द्वारा गठित समूहों ने कहा है कि चुनावों को 6 महीने पहले करवाया जा सकता है और इसके लिए संविधान में किसी प्रकार का कोई संशोधन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

सुभाष कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव छह महीने पहले तक हो सकते हैं। ऐसे में चुनाव आयोग अपनी तरफ से पहल कर सकता है। अगले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और मिजोरम में चुनाव होने हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.