Published On : Thu, Sep 20th, 2018

अजनी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस और नागपुर – रीवा एक्सप्रेस अब 22 एलएचबी कोचेस साथ दौड़ेगी

Advertisement

नागपुर: रेल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि, गाड़ी संख्‍या 11202/11201 अजनी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – अजनी और गाड़ी संख्या 22135/22136 नागपुर – रीवा – नागपुर एक्सप्रेस में सभी पुराने कोच निकालकर उसके स्थान पर एल. एच. बी कोच लगाने का निर्णय लिया गया है.

यह एल. एच. बी कोच गाड़ी संख्‍या 11202 अजनी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्स्प्रेस मे अजनी से दिनांक 21/09/2018 से एवं गाड़ी संख्या 11201 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – अजनी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 24/09/2018 से साथ ही गाड़ी संख्या 22135 नागपुर – रीवा एक्स्प्रेस मे नागपुर से दिनांक 26/09/2018 एवं गाड़ी संख्या 22136 रीवा – नागपुर एक्स्प्रेस में रीवा से दिनांक 26/09/2018 से जोड़े जाएंगे.

उपरोक्त दोनों ट्रेनें कुल 22 एल. एच. बी कोचेस के साथ चलेगी. रेल्वे ने सभी यात्रियों से इसका लाभ लेने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.