Published On : Fri, May 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

लोकजागृती मोर्चा का १७ वा वर्धापन दिन उत्साह से संपन्न

Advertisement

लोकजागृती मोर्चा इस प्रखर राष्ट्रवादी संघठन का १७ वा वर्धापन दिन समारोह लोकमान्य परिसर रेशिमबाग नागपूर मे बहुत उत्साह के साथ रविवार दिनांक १ मई २०२२ को संपन्न हुआ. इस अवसर पर संघठन की नागपूर महानगर कार्यकारिणी भी घोषित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मान्यवारो के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ भारतमाता एवं छत्रपती श्री. शिवाजी महाराज के चित्रों को माल्यार्पण कर किया गया। इस समय संगीत तज्ञ श्री. विजय बोरिकर इन्होंने अपनी सुमधुर वाणी मे महाराष्ट्र गीत प्रस्तुत कर उपस्थितो मे चेतना का वातावरण निर्माण किया। प्रास्ताविक करते हुए ऋग्वेद सेनाड ने संघठन के द्वारा किए गए विविध गतिविधियो से सभी को अवगत कराया।

इस अवसर पर संघठन के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री. रमण सेनाड ने उपस्थितो का मार्गदर्शन किया, उन्होंने कहा की छत्रपाती श्री. शिवाजी महाराज से अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा ले कर हमने अनेक समाज उपयोगी कार्य किए है फिर वो अनियमित जल वितरण समस्या का निवारण हो, कचरा अनियमित संकलन की समस्या हो या अतिक्रमण की समस्या हो हमने जनता को न्याय दिलाने का प्रयास हि किया है।

साथ साथ कोविड संक्रमण काल मे अविरत ४५ दिन नागपूर महानगर पालिका एवं सक्करदरा पुलिस थाने के माध्यम से प्रतिदिन अनुमन ४०० से ५०० व्यक्तियो के लिए भोजन भी वितरित किया गया और तो ओर विदर्भ के जो विद्यार्थी राजस्थान के कोटा नगर मे शिक्षा के लिए गए थे उन्हे प्रशासन ने वापस लाया तो आकस्मिक सुचना पर संघठन ने २०० से अधिक विद्यार्थियो के लिए भोजन एवं शीतल जल की भी व्यवस्था की गई।

Advertisement

गत वर्ष प्लाज्मा एवं रक्तदान शिविर आयोजित कर हमने अपना दायित्व का वहन किया। और भविष्य मे भी सदा हि समाज के लिए कटिबद्ध रहने का वचन दिया और विश्व कामगार दिन एवं महाराष्ट्र दिन की सभी उपस्थितो को बधाई दि। इस अवसर पर मंच पर सर्वश्री. डॉ. दिलीप वैरागडे, भगवानदास राठी एवं अधिवकता राजेंद्र गिल्लूरकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचलन श्री. शुभम शुक्ला तथा आभार प्रदर्शन अधिवक्ता श्री. राजेंद्र गिल्लूरकर ने किया। राष्टगीत के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आयोजन की सफलता के लिए सर्वश्री. शैलेंद्र गाडगे, ओंकार सेनाड, डॉ. श्रीरंग वराडपांडे, मिलिंद चौहान, भाऊ भोयर, अथर्व सेनाड, गौरव शहाकार, स्वप्निल वराडे, शशि ठाकुर, प्रवीण घुले एवं अन्य कार्यकर्ता कार्यरत थे।

लोकजागृती मोर्चा नागपूर शहर कार्यकारिणी

◆ उपाध्यक्ष- डॉ. दिलीप वैरागडे, श्री भगवानदासजी राठी
◆ सचिव – अधिवक्ता.राजेंद्र गिल्लुरकर
◆ सहसचिव – श्री शुभम शुक्ला
◆ कोषाध्यक्ष – श्री राजेश घिवदोंडे
◆ प्रसिद्धी प्रमुख – श्री प्रवीण घुले
◆ सदस्य – श्री संजय काळे, श्री भाउ भोयर, श्री राजेश नाईक

लोकजागृती युवा मोर्चा शहर कार्यकारिणी
◆ अध्यक्ष – श्री स्वप्नील व-हाडे-पाटिल
◆ उपाध्यक्ष – श्री शैलेंद्र गाडगे, श्री निर्भय जोशी
◆ सचिव – श्री शशी ठाकुर
◆ सहसचिव – श्री अथर्व सेनाड
◆ कार्यालय प्रमुख – श्री मिलींद चव्हाण
धन्यवाद!
प्रवीण घुले
प्रसिद्धी प्रमुख

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.