Published On : Mon, May 28th, 2018

4 लोकसभा 10 विधानसभा सीटों पर आज मतदान

Advertisement

लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर सोमवार को उपचुनाव होने है. इसके लिए चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी हो चुकी है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो जायेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव बेहद अहम हो गया है. उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों और नगालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. कैराना उपचुनाव में बीजेपी का मुकालबा संयुक्त विपक्ष उम्मीदवार से है. राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुल हसन को सपा, कांग्रेस और बसपा का समर्थन हासिल है जबकि बीजेपी ने बीजेपी सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह की चुनावी मैदान में उतारा है.

कैराना लोकसभा सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद से खाली है. 2014 के लोकसभा चुनाव में हुकुम सिंह ने यहां करीब 3 लाख वोटों के अंतर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हराया था. महाराष्ट्र में सभी चार बड़ी पार्टियां कांग्रेस, बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी उपचुनाव के लिए पूरा दम लगा रही हैं क्योंकि इन उपचुनाव के नतीजों का असर भविष्य में देखने को मिल सकता है.

पलुस कादेगांव (महाराष्ट्र), नूरपुर (यूपी), जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपति (मेघालय), शाहकोट (पंजाब) थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे. महेशतला विधानसभा सीट पर स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से राज्य सशस्त्र बलों की एक बड़ी टुकड़ी के अलावा केंद्रीय बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं. हाल में हुए पंचायत चुनाव में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. महेशतला निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में है जहां 2,48,855 मतदाता हैं. सभी जगह सुरक्षा के कड़े इंतज़ामात किये गए है. नतीजे 31 मई को आएंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.