Published On : Mon, May 18th, 2020

लॉक डाउन : नागपुर की तुलना मुम्बई पुणे से नही करें– मोटवानी

Advertisement

नागपुर,, कोरोना महामारी के चलते नागपुर में करीबन 55 दिन से लॉक डाउन जारी है। नागपुर में मनपा प्रशासन और जिल्हाधिकारी  द्वारा कुशलता से कोरोना महामारी को फैलने से रोका गया है।।दी होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट अस्सो के सचिव प्रताप मोटवानी ने मनपा आयुक्त तुकारामजी मुंडे और जिल्हाधिकारी रविंद्रजी ठाकरे से आग्रह किया है कि लॉक डाउन में जो शहर में छूट मिलना चाहिए उसकी तुलना मुम्बई पुणे से नही करें।और आम जनता के साथ व्यापारियों  उद्योगों को भी अब छूट देना जरूरी है।मोटवानी ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र को छोड़ जहां सामान्य स्थिति है वहां व्यापारियों को हफ्ते में तीन दिन दुकाने खोलने की छूट देना जरूरी है।।दुकान खोलने हेतु शासन द्वारा दिये गए निर्देशानुसार व्यापारियों को दुकान खोलने के आदेश जारी करना चाहिए।।मुम्बई पुणे की तुलना में नागपुर में स्थिति नियंत्रण में है।

और जिस तरह कोरोना महामारी पूरे विश्व मे फैल रही है।ऐसा लगता नही की वैक्सीन आने तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रित होंगी।अब कोरोना के साथ सभी को अपना बचाव कर जीने की आदत डालनी होंगी।।अतः ऐसी स्थिति में छोटे और मध्यमवर्गीय व्यापारियों को दुकान खोलने की छूट देना जरूरी है।।सरकार ने जो अभी 25 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किया उसमे ऐसे व्यापारियो के लिए कुछ भी राहत नही दी है।।।व्यापारी वर्ग लॉक डाउन का पालन कर अपनी दुकाने पूरी तरह बंद रखे है।लेकिन सभी खर्चे लागू है।।कर्मचारियो की पघार ,किराया ब्याज, बिजली बिल ,सरकार के सभी टैक्स, घर के सभी खर्चे, और सभी प्रकार के खर्चे जारी है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मोटवानी ने बताया कि सभी जीवनश्यक वस्तुओं के बेचने वाले भी अपनी जान की परवाह किये बिना मानवता की सेवा कर रहे है।।अतः ऐसी स्थिति में अन्य बाजारों को भी अब धीरे धीरे सभी नियमो का पालन करते हुए शुरू करना जरूरी है।नही तो व्यापार और व्यापारी तबाह हो जाएंगे।कोरोना से तो बच जाएंगे पर आर्थिक स्थिति में बर्बाद होने की संभावना रहेगी।।ऐसे कई व्यापार में व्यापारियों ने उधारी में माल बेचे है उनकी रकम को खतरा हो जाएगा।।दुकानों में पड़ा माल खराब हो जाएगा।।सरकार और शासन ने इस बारे में विचार करना जरूरी है।।मोटवानी के अनुसार शहर में ऐसे छोटे उद्योग है जो प्रतिस्पर्धा में कार्य कर रहे है उनके साथ उनके श्रमिको का भी लगातार बंद होने से भारी नुकसान होंगा।

वैसे भी गत वर्षों में देश मे आर्थिक मंदी से अनेकों व्यापार और उद्योग ठप्प हो चुके है।।अतः आज 2 महीने लॉक डाउन का समय देख अब धीरे धीरे छूट की सीमा बढ़ाना बेहद जरूरी है।।आज मुम्बई पुणे की तुलना में नागपुर में स्थिति बेहद नियंत्रण में है।।अतः प्रतिबंधित क्षेत्रो को छोड़ आम जनता व्यापारी और उद्योगों को नागपुर प्रशासन ने अब गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।।और शासन द्वारा कोरोना से बचने के सभी नियमों का पालन कर नागपुर शहर के व्यापार व्यापारियो उद्योगों और श्रमिको, कर्मचारियों को राहत देना चाहिए।आज रात्रि 8 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धवजी ठाकरे ने भी अपने भाषण में इसी संदर्भ में विचार रखे है।

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges