Published On : Tue, Dec 17th, 2019

ग्रामीण क्षेत्रों की लोडशेडिंग तुरंत बंद हो : संदीप अग्रवाल

Advertisement

नागपुर- कृषि उतपादक संघ के महासचिव संदीप अग्रवाल ने महाराष्ट्र राज्य विघुत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाहिर की गई लोडशेडिंग को तुरंत रद्द किया करने की मांग की। लोडशेडिंग के कारण कृषि पम्पो द्वारा कृषि की सिंचाई बाधित हो रही है।

सिंचाई की व्यवस्था अब तक भी नहीं की गयी। जिसके कारण फसलों की बुआई शत प्रतिशत नहीं हो सकी। इसके बावजूद भी यदि किसान ने कुए आदि से सिंचाई की व्यवस्था खेती के लिए की है तो बिजली विभाग उसके प्रयत्नों पर पानी फेर रहा है।

लोड शेडिंग से सभी किसान त्रस्त है। कितना खेद जनक है की उत्पादनकर्ता किसानो की बिजली खंडित की जाती है जबकि महानगरों के लोगो के लिए ठंडी हवा मिलनी चाहिए इसके लिए एयर कंडीशन चलाने के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है।

अग्रवाल ने आगे कहा की किसानो को कृषि कार्यो के लिए दी जाने वाली 3 फेस विघुत आपूर्ति को लोडशेडिंग से मुक्त कर उससे आवशयक सेवाओं में शामिल किया जाना चाहिए।

Advertisement

बिजली विभागद्वारा जारी किए गए लोडशेडिंग के टाईमटेबल के अनुसार सोमवार से बुधवार रात 22.25 से सुबह 8 .25 तक तथा गुरुवार से इतवार तक सुबह 8.45 से दोपहर 16.45 तक ही 3 फेस बिजलीआपूर्ति की जाएगी। किसानो को और उनसे जुड़े लघुउद्योग को इस कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सिंचाई के लिए बिजली की आबाद पूर्ति की जाये तो उत्पादन में पूर्ति होगी। जिससे राष्ट्रीय सम्पदा बढ़ेगी। परन्तु शहरों में दैनिक उपयोग के लिए दी जाने वाली विघुत आपूर्ति अन उत्पादक कार्यो के लिए की जा रही है।

जिसके कारण हजारो किसानो का लाखो रुपये का प्रतिवर्ष नुक्सान हो रहा है। अग्रवाल ने इस विषय पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.