Published On : Mon, Jan 1st, 2018

एलएलबी के विद्यार्थियों को मिली राहत एक हफ्ते आगे बढ़ाई परीक्षा की तारीख

Advertisement


नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी ने अपनी एलएलबी (तीन वर्षीय) प्रथम सेमिस्टर की परीक्षाएं सात दिन आगे बढ़ाई गई है. पहले यूनिवर्सिटी ने 20 जनवरी से यह परीक्षाएं लेने का निर्णय लिया था. इस संबंध में टाइमटेबल भी जारी कर दिया था. मगर इस फैसले में सुधार करते हुए अब यह परीक्षाएं 27 जनवरी 2018 से होगी. कुछ दिन पहले एलएलबी के विद्यार्थियों ने 20 जनवरी से होने वाली परीक्षाएं आगे बढ़ाने की मांग की थी.

विद्यार्थियों का कहना था कि एलएलबी की सेंट्रलाइज्ड प्रवेश प्रक्रिया के कारण उनके एडमिशन लेट हुए हैं. उनका कहना था कि दिसंबर महीने में एडमिशन हुए थे. अब तक उनका सिलेबस भी पूरा नहीं हुआ है और यूनिवर्सिटी ने परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया. जिसका शहर के करीब 9 एलएलबी कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से विरोध किया गया था.

विद्यार्थियों ने इसके लिए नागपुर यूनिवर्सिटी के प्रकुलगुरु प्रमोद येवले को निवेदन भी सौंपा था. विद्यार्थी परीक्षा की तारीखें 10 दिन आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे. पहले विद्यार्थियों ने इस दिशा में यूनिवर्सिटी के बड़े अधिकारियों से टाइमटेबल आगे बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन मांग पूरी न होने पर विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिसर में ही प्रदर्शन किया था. चर्चा के बाद यूनिवर्सिटी ने अब यह परीक्षाएं आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. तारीख आगे बढ़ाने का नोटिफिकेशन नागपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में डाली गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.