Published On : Tue, Feb 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

आज होगा आम बजट पेश, कितनी होगी टैक्स में छूट?

Advertisement

नई दिल्ली. जहाँ देश एक बार फिर अब चुनावी रंग में पूरी तरह रंगा हुआ है। वहीं उत्तरप्रदेश,पंजाब और उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव भी निकट हैं। इन सबके बीच आज आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 2022-23 का आम बजट (Budget) पेश करने जा रही हैं।

भारत की विकास दर का अनुमान
इधर आर्थिक सलाहकारों के मुताबिक भारत की विकास दर इस बार 7% से 7।5% रहने की उम्मीद है। वहीं सरकार का मुख्य ध्यान अर्थव्यवस्था को COVID-19 महामारी मंदी से बाहर निकालने की योजना पर भी होगा।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

देखा जाए तो इस बजट पर आज पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। जहां एक तरफ व्यापारी वर्ग अपने व्यापार में राहत की उम्मीद लगाए बैठा है तो वहीं आम आदमी को महंगाई से बड़ी राहत मिलने की आस है, जबकि एक नौकरीपेशा को तो बजट से आयकर में छूट की उम्मीद रहती है। हालांकि, पता हो कि, मोदी सरकार कई बार अपने फैसलों से लोगों को हैरान कर चुकी है।

इधर अब एक रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार इस बार बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव करके टैक्सपेयर्स को राहत दिला सकती है।

Advertisement

क्या ये होगा नया आयकर स्लैब (New Tax Slab):
0 से 2.5 लाख की आय पर – 0%
2.5 से 5 लाख की आय पर- 5%
5 लाख से 7.5 लाख की आय पर-10%
7.50 लाख से 10 लाख की आय पर- 15%
10 लाख से 12.50 लाख की आय पर- 20%
12.50 लाख से 15 की आय पर- 25%
15 लाख ऊपर आमदनी की आय पर- 30%

देश के बुजुर्ग नागरिकों को काफी उम्मीदें
इसके साथ ही देश के बुजुर्ग नागरिकों को काफी उम्मीदें हैं। वैसे भी देश के यह सीनियर सिटीजन कोरोना वायरस जैसी महामारी के मुख्य निशाने पर भी हैं और इनके कल्याण के लिए काम रहे अनेक संगठनों ने सरकार से एक फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में सामाजिक पेंशन को बढ़ाकर तीन हजार करने तथा अन्य सुविधाएं देने की भी बड़ी मांग रखी है। कुल मिलाकार आज देश का हर वर्ग केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कुछ न कुछ आस लगाकर बैठा हुआ है और उम्मीद है कि वे इनमे से बहुतों को कुछ न कुछ राहत जरुर देंगी।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges