Published On : Mon, Mar 12th, 2018

किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ चल रही सभी दलों की मीटिंग, सीएम फडणवीस कर रहे नेतृत्व

Advertisement


महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के 35000 से अधिक किसान रविवार को मुंबई पहुंच गए। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ये किसान 6 मार्च को नासिक से मार्च पर निकले थे। राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को पूरा करने का वादा किया लेकिन किसान सोमवार को विधानसभा के घेराव पर अड़े हुए हैं। शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस समेत अन्य दल किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

LIVE UPDATES

3.01 PM: विधानभवन में किसानों के प्रतिनिधिमंडल और सभी राजनैतिक पार्टियों के बीच मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग का नेतृत्व महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

1.50 PM: मुख्यमंत्री फडणवीस ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि हम किसानों की मांगों के प्रति गंभीर और सकारात्मक हैं। तय समय में उनकी मांगे मानी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले दिन से हम किसानों से बातचीत कर रहे हैं, गिरीश महाजन लगातार उनसे बात कर रहे थे, लेकिन किसान पैदल यात्रा का मन बना चुके थे।

1.00 PM: किसानों का प्रतिनिधिमंडल सरकारी कमेटी के साथ मीटिंग के लिए महाराष्ट्र असेंबली पहुंच गया है। यहां किसानों की मांग पर चर्चा होगी।

Advertisement

12.45 PM:: विधानसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि किसानों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों पर समयसीमा तय की जाएगी। उन्होंने किसानों को 1 बजे मुलाकात के लिए बुलाया गया है।

10.50 AM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये केवल महाराष्ट्र के किसानों का मुद्दा नहीं है बल्कि ये पूरे देश के किसानों की समस्या है।

10.02 AM: आज दोपहर 2 बजे CM देवेंद्र फडणवीस से किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।

7.50 AM: ज्वाइंट कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि किसानों के आंदोलन की वजह से सड़कों को बंद नहीं किया गया है।

7.47 AM: मुंबई के आजाद मैदान में भारी संख्या में किसान आंदोलन के लिए पहुंच गए हैं।

ऑल इंडिया किसान सभा के नेतृत्व में आंदोलनरत किसान राज्य सरकार के कर्ज माफी योजना के सही क्रियान्वयन, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसान की उपज का सही दाम दिलवाने और ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही ये विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए भूमि अधिग्रहण का भी विरोध कर रहे हैं।

ज्यादातर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया
ये किसान पिछले छह दिन से गरमी के बीच पैदल ही 180 किलोमीटर की दूरी तय कर मुंबई पहुंचे हैं। किसान सभा के अध्यक्ष किशन गुर्जर ने कहा कि अभी किसानों की संख्या 35000 से ज्यादा है। सोमवार 20000 से अधिक और किसान हमारे साथ जुड़ जाएंगे।

इस बीच राज्य सरकार में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने मुलुंद में किसान नेताओं से मुलाकात की और उनकी ज्यादातर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भी वादा किया। शिवसेना की युवा इकाई के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने पार्टी कोटे से मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ विक्रोली में आंदोलनकारी किसानों से मुलाकात की। ठाकरे ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges