Published On : Mon, Feb 13th, 2017

पांचपावली में गैंगस्टर लिटिल सरदार पर चली गोलियां, हमलवरों का कोई सुराग नहीं

Advertisement

Nagpur: कुख्यात गैंगस्टर शैलेन्द्र सिंह लोहिया उर्फ लिटिल सरदार पर रविवार शाम दो नकाबपोश आदमियों ने गोलियां चलार्इं जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है. पांचपावली के अशोक चौक के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस को अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. दोनों नकाबपोशों के हाथ में बंदूक थी जिससे उन्होंने कुल 4 राउंड गोलियां दागी. हालांकि लिटिल सरदार ने हमले से बचते हुए भागने की कोशिश की लेकिन उसे दो गोलियां लग गर्इं. एक गोली उसके बाएं पैर में और दूसरी उसकी पीठ में लगी.

लिटिल सरदार का शंकर नगर एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह वारदात रविवार को शाम 8 बजे हु जिसके बाद इलाके में सनसनी का माहौल है. लिटिल सरदार का अशोक चौक पर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय है. रविवार रात वह अपने दोस्त लकी तुली और अनूप के साथ अपने आॅफिस के बाहर बैठा था. इसी दौरान वह दोनों नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे और दनादन गोलियां चला दीं.

सूत्रों ने आशंका जताई है कि हमलावरों को लिटिल के वहां होने की पहले से सूचना थी. गोली लगने के बाद भी लिटिल रॉड उठाकर हमलावरों की ओर दौड़ा. रॉड लगने से एक हमलावर का देशी कट्टा भी गिर गया लेकिन वह दोनों मौका ए वारदात से फरार हो गए.
गोलयां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जोन-3 के डीसीपी संभाजी कदम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान लिटिल के पीठ में फंसी गोली निकालने के लिए उसका आॅपरेशन किया गया. पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 31 मार्च 2015 को जरीपटका के पाटणकर चौक पर गोल्डी भुल्लर और लिटिल सरदार गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी. पुलिस ने बताया कि कुछ समय से लिटिल अपराध जगत को छोड़कर प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे में आ गया है, जिसके बाद से वह प्रतिद्वंद्वियों की आंख की किरकिरी बन गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.