Published On : Mon, Oct 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Audio :Ketan Hyundai ने पहले दी ख़राब गाड़ी, शिकायत करने पर मैनेजर की रंगदारी

Advertisement

नागपुर: त्योहारों का सिजन चल रहा है कोई व्यक्ति कार खरीदने तो कोई मोटर साईकिल खरीदने के लिए शोरूम की दौर दौड़ लगा रहे है. इस दौरान सेल्स मैन और डिलर अपना टारगेट पुरा करने और मुनाफा कमाने के चक्कर में डिफेक्टिव कारों बेचकर आम जनात को चुना लगाने का काम कर रहे है. ऐसा ही एक मामला केतन होन्डाई शोरूम के मैनेजर द्वारा किये जाने की जानकारी सामने आई है. पिड़ित व्यापारी राजू चौधरी ने केतन होन्डाई शोरूम मैनेजर पर डिफेक्टव कार बेचने का गंभीर आरोप लगा है. शिकायतकर्ता का कहना है कि नई कार के नाम पर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट वाली कार बेचकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है, वहीं गाड़ी में खराबी की शिकायत करने पर उसे हल करने की बजाए सर्विस सेंटर और शोरूम मैनेजर ही ग्राहक पर भड़क कर रंगदारी दिखा रहे है.

कार लेते ही आई खराबी
बात ऐसी है कि ट्रान्सपोर्ट व्यापारी राजू चौधरी ने 26 सितंबर को केतन होन्डाई डिलर से एक तूस्कॉन नामक कार खरीदी. इस कार की किमत 37 लाख रुपये है. राजू ने बातया कि जिस दिन कार खरिदी उसी दिन नई कार के राईट साईड से अजीब तरह की आवाज आने लगी. इसकी जानकारी सेल्समैन को दी गई. उसने दूसरे दिन सुबह घर आकर सब ठिक कर देने का आश्वासन दिया. फोन करने के बाद भी सुबह से शाम हो गई लेकिन शोरूम से कोई भी कार को लेजाने के लिए नहीं आया. 29 सितंबर को कई बार फोन करने के बाद शाम में एक व्यक्ति आया और जल्द ही कार लौटाने का कहकर चले गया. कार ले जाने के बाद सर्विस सेंटर से कोई फोन नहीं आया.

कई दिनों तक खड़ी रही कार
नई कार में कार में आई खराबी को जल्द से जल्द ठिक किये जाने के लिए मैंने संस्था को ईमेल किया. बावजूद इसके कोई अपडेट नहीं मिला. इतने दिनों तक कार वापस नहीं मिलने पर मैं शोरूम गया. दो दिन बात भी कार को रिपेयर नहीं किया गया था. यह देख ग्राहक ने इसकी शिकायत मैनेजर से की, लेकिन कार बेचने के बाद एक्झीकेटीव और मैनेजर का रवइय्या ही बदल गया. ग्राहक की समस्या हल करने की बजाए मैनेजर बत्तमिजी से बात करने लगे. नई कार में मैन्युफैक्चरींग डिफेक्ट होने के कारण उन्होंने दूसरी नई कार देने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायत को दर किनार किया जा रहा है. कार बेचने के बाद सर्विस सेंटर के मैजनेर से लेकर केतन होन्डाई के टॉप मैनेजमेंट तक होर कोई अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है.

खराबी राईट साईड में रिपेयर किया लेफ्ट साईड
निराश होकर घर लौटने के बाद दूसर दिन सर्विस सेंटर से फोन आया और कार ठिक होने का कहकर कार ले जाने के लिए कहने लगे. मैनेजर ने बताया कि कार की बाई ओर से अब कोई आवाज नहीं आ रही है. हैरानी की बात तो यह है कि कार की राईट साईड से आवाज आ रही थी जबकि सर्विस सेंटर वालों ने लेफ्ट साईड को रिपेयर कर दिया. वहीं कार में क्या दिक्कत भी इसकी जानकरी ग्राहक को नहीं दी जा रही है. ग्राहक को धोखे में रख कर उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

Advertisement

ग्राहक नहीं ले रहे कार की डिलीवरी-मैनेजर
इस संबंध में नागपुर टूडे के एक प्रतिनिधी ने केतन होन्डाई के सेल्स जनरल मैनेजर लिजेल सालवे से बात की, उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ग्राहक की कार में से जो आवाज आ रही भी उसे ठिकर कर दिया गया है, लेकिन मालक राजू चौधरी कार की डिलीवरी लेने से इनकार कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.