Published On : Tue, Oct 10th, 2017

आरपीएफ ने पकड़ी 95 हजार रुपए की शराब

Advertisement


नागपुर:
 जिन जिलों में शराब पर पाबंदी है, वहां पर दिन ब दिन शराब तस्करी करने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. आए दिन नागपुर स्टेशन पर शराब ज़ब्ती की कार्रवाई की जा रही है. ऐसे ही एक मामले में नागपुर रेलवे पुलिस ने दो ट्रेनों से कुल 1298 शराब की बोतले बरामद की है. जिसकी कीमत 95 हजार 330 रुपए आंकि गई है. नागपुर और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के स्टाफ की ओर से मंगलवार को ट्रेन नम्बर 22645 अहिल्यानगरी एक्सप्रेस में छापा मारा गया. जिसमें 6 लावारिस बैग दिखाई दिए. बैग को खोलकर देखने पर उसमें से 488 शराब की बोतले दिखाई दीं. जिसकी अनुमानित कीमत 34 हजार 160 रुपए है. जबकि दूसरी घटना आज ही के दिन ट्रेन नम्बर 12160 अमरावती एक्सप्रेस की है. जहां पर स्लीपर कोच में 12 लावारिस बैग आरपीएफ की टीम को दिखाई दिए.

जिसकी जांच करने पर 810 शराब की बोतलें बरामद की गई. जिसकी कीमत 61 हजार 170 रुपए आंकि गई है. कुल मिलाकर 95 हजार 330 रुपए की शराब की बोतलों को बरामद करने में आरपीएफ टीम को सफलता मिली है. सभी जब्त की गई शराब की बोतलों को एक्साइज विभाग के हवाले किया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.