Published On : Mon, Oct 29th, 2018

नंदीग्राम एक्स. में पकड़ी 550 बोतल देसी शराब

Advertisement

नागपुर: लोहमार्ग पुलिस की स्थानिक अपराध शाखा द्वारा अजनी स्टेशन पर ट्रेन 11402 नंदीग्राम एक्सप्रेस से 3 युवकों को देसी शराब की 550 बोतलों के साथ अरेस्ट किया. जब्त माल की कुल कीमत 14,600 रुपये आंकी गई है.

आरोपियों के नाम राकेश राजेन्द्र महतो (32), गोपाल राजेन्द्र महतो (29) और महेश दिनेश मालेकोरावन (25) बताये गये हैं. तीनों ही चंद्रपुर निवासी है. इनमें राकेश और गोपाल सगे भाई हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलसीबी को सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन में कुछ युवक बड़ी मात्रा में शराब तस्करी करने की तैयारी में है. एलबीसी टीम ने सुबह 6.25 बजे अजनी स्टेशन पर ट्रेन की जनरल कोच में छापामार कार्रवाई कर तीनों से धरदबोचा.

उक्त कार्रवाई एलसीबी के पीआई अभय पान्हेकर, दीपक डोर्लीकर, महेन्द्र मानकर, नागरे, खोब्रागड़े, त्रिवेदी, मसराम आदि द्वारा पूरी की गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.