Published On : Fri, Jan 18th, 2019

गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस : साड़ी में छुपा रखी थी शराब की 384 बोतलें

Advertisement

नागपुर: शराब तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल नागपुर ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता दर्ज की. साड़ी के नीचे पहने जाने वाले लहंगे में शराब की बोतलें छुपाकर तस्करी कर रही 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. चारों लंबे समय से ट्रेन 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से चंद्रपुर जाकर शराब तस्करी करती थी. आरोपी महिलाओं के नाम राखी मधु भाट (45), रेखा चंद्रकांत जाट (37), रेखा रामराज जाट (50) और बिजली सूर्यकांत जाट (45) बताया गया है. चारों चंद्रपुर की रहने वाली हैं. उनके पास से 25,000 रुपये कीमत की मध्यप्रदेश में बनी 384 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई.

लहंगे में बने थे खास जेब
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले कई दिनों से कुछ महिलायें गोरखपुर एक्सप्रेस में शराब की तस्करी कर रही हैं. उन्होंने अपने लहंगे में खासतौर पर कई जेब बना रखे हैं जिनमें शराब की बोतलें छुपाई जाती हैं. सीनियर डीएससी सतीजा के मार्गदर्शन में नजर रखनी शुरू की गई. महिलाओं का मामला होने से आरपीएफ दल काफी सावधानी बरत रहा था. कई दिनों तक लगातार नजर रखने के बाद गुरुवार सुबह 10.55 बजे प्लेटफार्म 2 पर खड़ी चारों महिलाओं को पूछताछ के लिए ट्रेन से उतारा गया.

हैरान रह गये सभी
चारों महिलाओं की साड़ियों और उनकी कदकाठी को देखकर एकबारगी सामान्य महिलाओं जैसा ही नजर आ रहा था. ऐसे में उन्हें थाने लाकर महिला सुरक्षाकर्मी की मदद से जब तलाशी ली गई तो उनके लहंगे में बने जेबों में से 384 शराब की बोतलें मिली. यह देखकर हर कोई हैरान रह गया. तुरंत ही सारा माल जब्त कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त कार्रवाई सीनियर डीएससी सतीजा के मार्गदर्शन में एपीआई औतकर, महिला प्रधान आरक्षक उषा तिग्गा, सुषमा ढोमने, विकास शर्मा, अर्जुन सामंतराय आदि द्वारा पूरी की गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.