
सिंधी (रेलवे)। यहां से समीप के ही बरबडी गांव में चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने समीर कुणावार की प्रचार गाड़ी से शराब जब्त की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जब्त की है.
अधिक जानकारी के अनुसार बरबडी गांव में टाटा सुमो गाड़ी क्र. एम.एच.27-एच-2092 को रुकाकर तलाशी ली गयी. जिसमें समीर कुणावार की प्रचार गाड़ी मे शराब पाई गई. पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी सूमो चालक मांदगांव निवासी अनिल लक्ष्मण येनुरकर को गिरफ्तार किया है वही आरोपी गजानन गंगाधर पाहुणे व विठ्ठल वामन पाहुने फरार है. उक्त आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 65 अ.ई.67 अ. अधिनियम 83 मुंबई शराब बंदी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. आगे की जाँच पुलिस कर रही है.
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...




