Published On : Sat, May 16th, 2020

अंततः प्रशासन के साए में शराब बिक्री शुरू

Advertisement

उमड़ी भीड़ सप्ताह भर में नरम पड़ जाएगी,जुगाड़ू थोक में शराब खरीद कर रहे कालाबाज़ारी

नागपुर – लगभग 45 दिन बाद शराब की ऑनलाइन बिक्री का आदेश जिला प्रशासन ने दिया। इस आधार पर आज से शराब बिक्री वाइन दुकानों द्वारा शुरू हुई। जिन्हें बिक्री की अनुमति मिली उन्होंने सर्वप्रथम अपने करीबियों को पेटी के पेटी शराब बेच दी।

जिन-जिन वाइन शॉप खुलने की खबर शौकीनों को मिली,उसे समीप लगभग आधा किलोमीटर टुकड़ों-टुकड़ों में शौकीनों का जमावड़ा देखा गया। इस दौरान देखने में आया कि शौकीन प्रशासन के नियमों का उल्लंघन भी करते देखें गए। इस वजह से कोराडी मार्ग स्थित नूपुर वाइन शॉप पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। वैसे इस वाइन शॉप के संचालक ने लठ्धारी सुरक्षाकर्मी भी तैनात रखे थे। सबसे ज्यादा उनलोगों की भीड़ थी,जिसमें कार से उतरते सैकड़ो शौकीन देखें गए। वे वाइन शॉप के शटर पर ऑनलाइन शराब खरीदने का विधि चिपकाया गया था,जिसका अपने मोबाइल से छाया चित्र लेते देखें गए।

सनराइज होटल संचालक अरुण कुमार सिंह और गर्जना समूह के निदेशक प्रदीप पाली के अनुसार आज से शुरू हुई शराब की ऑनलाइन बिक्री सप्ताह भर में सामान्य पड़ जाएगी। शुरुआती दिनों की वाइन शॉप की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के बारों को भी एमआरपी दर पर ऑनलाइन शराब बिक्री की अनुमति देनी चाहिए। इस संदर्भ में जिला प्रशासन व आबकारी विभाग का ध्यानाकर्षण करवाया जा चुका हैं, इससे बार संचालकों का बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकेंगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.