Published On : Thu, Apr 29th, 2021

यशवंत स्टेडियम परिसर में खुलेआम गावरानी शराब की बिक्री

Advertisement

नागपुर– नागपुर शहर में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है. सभी दुकानें बंद है. शराब की दूकाने भी बंद है. ऐसे में इस बंद से कई लोग फायदा उठा रहे है. यशवंत स्टेडियम परिसर में ही गावरानी शराब की बिक्री यहां के भिखारियों की ओर से की जा रही है.

रोजाना यहां महुआ के नाम से शराब की बिक्री की जा रही है और रोजाना कई शराब के शौकीन लोग यहां पहुंचकर अपना शौक पूरा कर रहे हैं. इस तरह से खुलेआम सड़क के किनारे पर शराब की बिक्री करने से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे है.

खासबात यह है कि इस जगह से धंतोली पुलिस स्टेशन केवल 2 मिनट की दूरी पर है. बावजूद इसके पुलिस को यह अवैध शराब बिक्री आखिर क्यों नही दिखाई दे रही है. यह सवाल उठ रहा है. लॉक डाउन के कारण हजारों लोग बेरोजगार हो चुके हैं, तो सैकड़ो पर भुखमरी की नौबत आ चुकी हैं. ऐसे में हालात से मजबूर लोग भी ऐसे अवैध कामों को करने से नही डर रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.