Published On : Thu, Jan 19th, 2017

अंदामान एक्सप्रेस से 37 हजार की शराब जब्त

Advertisement

File Pic


नागपुर:
ट्रेन में शराब तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर आरपीएफ की कार्रवाई में गुरुवार को 530 बोतलें विदेशी शराब की बरामद हुई है। पिछले कुछ दिनों से आरपीएफ लागातार तस्करी कर ले जायी जा रही शराब जब्त कर रही है लेकिन खासबात यह है कि बीती कुछ कार्रवाईयों में केवल शराब की बोतलों की खेप बरामद हो रही है किन्तु एक भी तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को आरपीएफ के अधिकारियों को सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 16032 – अंदमान एक्सप्रेस में अवैध तरीके से शराब की खेप जा रही है। मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ ने योजना बनाई और ट्रेन के प्लेट फॉर्म नंबर 2 पर पुहंचते ही सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सर्च ऑपरेशन में विभाग के हाथ ‘ऑफिसर्स चॉइस’ ब्रांड की 90 एमएल की 530 बोतलें हाथ लगी। बोगी नबंर एस-8 में सवार यात्रियों से इस संबंध में पूछताछ करने पर किसी ने बैग की मालकियत नहीं स्वीकारी लिहाजा अज्ञात सामान होने पर उसे जब्त कर लिया गया। जांच करने पर गुप्त सूचना सच साबित हुई। प्रत्येक बोतल की कीमत 70 रुपए बताई जा रही है इस हिसाब से पूरा माल तकरीबन 37100 रुपए का बताया जा रहा है।

इस कार्रवाई के बाद जब्त माल राज्य उत्पादन शुल्क विभाग को सौंप दिया गया। कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा के मार्गदर्शन में आरक्षक विकास शर्मा तथा आरक्षक बी.एस. यादव ने निरीक्षक वी.एन. वानखेडे को सूचना दी। जिसके आधार पर बनाई गई टीम में उपनिरीक्षक के.एन. राय, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, प्रधान आरक्षक विवेक कनोजिया, आरक्षक ओ.एस. चौहान व राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के प्रभारी निरीक्षक डी.पी. वरठी अपने स्टाफ के साथ मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.