Published On : Thu, Sep 21st, 2017

नागपुर रेलवे स्टेशन पर फिर पकड़ी बड़ी तादाद में शराब

Advertisement


नागपुर:
गुरुवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 2 शराब तस्करों को हिरासत में लिया है. जिनके पास से मध्यप्रदेश से लाई गई (ऑफिसर चॉइस ) 580 शराब की बोतलें बरामद की गई हैं. जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार 600 रुपए आकि गई है. जानकारी के अनुसार आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा के मार्गदर्शन में शराब तस्करी रोकने के लिए टीम गठित की गई है.

गुरुवार को उप निरक्षक एच.एल.मीना, कॉन्स्टेबल विकास शर्मा, जसवीर सिंह, अर्जुन सांगतराय, हेड कॉन्स्टेबल एन. पी.वासनिक और राज्य उत्पादन शुल्क के प्रभारी निरीक्षक जी.एम केंद्रे और कर्मी चंदू गोबाड़े एक बजे के आसपास प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर ट्रेन क्रमांक 12804 सुवर्ण जयंती एक्सप्रेस में गश्त लगा रहे थे. इस दौरान एस-3 कोच में कॉन्स्टेबल विकास शर्मा को दो व्यक्ति पांच बैगों के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए. बैग की तलाशी लेने पर उसमे से शराब की 580 बोतलें बरामद की गई.

आरपीएफ द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम अजय संजय कांबले जो हिंगणघाट का रहनेवाला है और दूसरे आरोपी का नाम विनय धुर्वे है और वह वर्धा के समुद्रपुर का रहनेवाला है. आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे यह शराब चंद्रपुर में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे. दोनों आरोपियों और जब्त की गई शराब की बोतलों को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले किया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.