Published On : Tue, Oct 8th, 2019

अवैध शराब विक्रेताओं की धरपकड़ शुरू

Advertisement

नागपुर: आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने अवैध धंधे चलाने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है. डीसीपी जोन-5 निलोत्पल के विशेष दस्ते ने अलग-अलग स्थानों पर शराब की तस्करी करते 3 आरोपियों को दबोचा.

यशोधरानगर थाना क्षेत्र में गोपनीय जानकारी के आधार पर दुपहिया वाहन क्र. एम.एच.49-बी.जेड.2856 पर शराब तस्करी कर रहे विनोबा भावेनगर निवासी राजन विजय आष्टीकर (34) को पीछा कर दबोचा गया. तलाशी लेने पर थैली में देसी शराब की 144 बोतल बरामद हुई.

पुलिस ने वाहन सहित 32,488 रुपये का माल जब्त किया. इसके तुरंत बाद ईंट भट्टा चौक, विनोबा भावेनगर में रहने वाले बादल विलास खड़से (21) को दबोचा गया. उसके पास भी 90 बोतल देसी शराब बरामद हुई. कपिलनगर थाना क्षेत्र में पुलिस दस्ते ने पाटिल लेआउट, समतानगर निवासी आनंद उर्फ बंटी रमेश नायर (43) को दुपहिया वाहन क्र. एम.एच.49-ए.जेड.0332 पर शराब ले जाते पकड़ा.

तलाशी में उसके पास 144 बोतल शराब बरामद हुई. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ओल्ड कामठी थाना क्षेत्र के गुजरी चौक पर कुछ लोग सट्टापट्टी की खायवाली कर रहे हैं.

Advertisement

खबर मिलते ही पुलिस ने छापा मारकर तुमड़ीपुरा निवासी चंद्रशेखर नारायण वियणवार (55) और जयभीम चौक, कामठी निवासी अजय शिवदास डोंगरे (49) को पकड़ा. उनसे आंकड़े लिखी हुई चिट्ठियां और खायवाली के 4,800 रुपये जब्त किए गए. डीसीपी निलोत्पल के मार्गदर्शन में एपीआई प्रशांत अन्नछत्रे, कांस्टेबल विनोद सोनटक्के, सूरज भारती, प्रभाकर मानकर, रवींद्र राऊत, मृदुल नगरे और चेतन जाधव ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.