Published On : Thu, Oct 11th, 2018

लिंगायत परिवार को भी मिले नौकरी, महापौर से म.न.पा. ऐवजदार कामगार संगठन ने की मांग

Advertisement

नागपुर: म.न.पा. ऐवजदार कामगार संगठन की ओक से अध्यक्ष जम्मू आनंद के नेतृत्व में महापौर नंदा जिचकर से कामगारों का एक शिष्टमंडल मिला. इस दौरान मांग कि गई कि मृतक कामगार लिंगायत के परिवार से एक सदस्य को म.न.पा. में स्थायी नौकरी और 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाए.

जम्मू आनंद ने याद दिलाया कि 2008 में एक अन्य दुर्घटना मे मारे गए प्रवेश रामटेके की पत्नी को स्थायी नौकरी व 1 लाख रुपए की मदद मनपा ने की थी. वहीं न्याय लिंगायत परिवार के साथ भी किया जाए. महापौर ने अश्वासित किया कि जल्द ही इस दिशा मे कदम उठाये जाएंगे.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के सचिव रमेश गवई, अनिता मेंढे, ईंदु गजभिये, प्रकाश मेश्राम, अनिता मेश्राम चंद्रकला कोहाड के अलावा बडी संख्या मे कामगार उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.