Published On : Thu, Feb 19th, 2015

धारणी : छोटा वसंत को मिला जीवनदान

Advertisement


दुर्लभ होती जा रही प्रजाति

Vasant Bird
धारणी (अमरावती)। देश में दुर्लभ होते जा रहे छोटा वसंत नामक पक्षी को घायल अवस्था में मेलघाट में पाया गया. खुबसूरत इस रंगीन पक्षी को शहर के महेन्द्र पुरोहित ने अपनी सेवा-सुश्रृशा से उसे जीवन दान दिया. इससे पक्षी पे्रमियों में खुशी व्यक्त की जा रही है. आम तौर पर यह पक्षी मेलघाट में दिखाई नहीं देता. बताया जाता है कि काष्टकुभ गांव में  यह पक्षी कभी कभार दिखाई दिया. मेलघाट में इस पक्षी के पाए जाने से यहां के सौंदर्य में वृध्दि हुई है.

घायल अवस्था में पेड़ पर मिला
धारणी में पुरोहित की किराणा दुकान है. दुकान के सामने लगे नीम के पेड़ पर अचनाक एक छोटे से रंगबिरंगे घायल पक्षी ने आश्रय लिया. इस पक्षी के शरिर पर कई घाव थे. क ौए इस पक्षी पर चोंच से हमला कर रहे थे. तब महेन्द्र ने पेड़ से कौओं को भगाकर पक्षी की देखभाल की तथा पक्षी मित्र खरात को इसकी जानकारी दी. खरात के अनुसार जिस तरह बर्तन बनाते समय ठक-ठक की आवाज आती है उसी तरह यह पक्षी भी ठक-ठक की आवाज निकालता है. इसे तांबट या छोटा बसंत भी कहा जाता है. आकार में चिडिया से छोडा बड़ा और खुबसूरत रंगा का होता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.