Published On : Thu, Nov 2nd, 2017

इस वर्ष विद्यार्थी चुनाव होने की उम्मीद कम

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट सीनेट इलेक्शन की अब तक कोई भी तारीख घोषित नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में चुनाव नहीं होने की चर्चा इन दिनों खूब चल रही है. पिछले 4 वर्षों से विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर सभी विद्यार्थी संगठनों के साथ ही नागपुर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. कई विद्यार्थी संगठनों ने नागपुर यूनिवर्सिटी के कुलगुरु को निवेदन भी सौपे है और इसी वर्ष चुनाव कराने कि मांग की है.

ग्रेजुएट स्टूडेंट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. जिससे उम्मीद की जा रही थी कि इस साल चुनाव हो सकते है. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से मंजूरी नहीं मिली है. जिसके कारण अब तक विद्यार्थी चुनाव को लेकर कोई भी निर्णय नागपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नहीं लिया है.

ऐसा माना जा रहा है कि विद्यार्थी चुनाव अगले वर्ष ही संभव हो पाएगा. क्योंकि अगले महीने शहर में विधानसभा शीतसत्र अधिवेशन है. इस गहमागहमी के बीच विद्यार्थी चुनाव की उम्मीद नहीं की जा सकती. ऐसे में विद्यार्थियों को अगले वर्ष तक इंतजार करना ही होगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.