
गड़चिरोली। धानोरा तालुका के रांगी पुलिस पाटिल के घर से वनविभाग ने तेंदुए की खाल जब्त की. अब तक वनतस्कर एवं शिकारियों के पास वन्यप्राणियों की खालें मिलती थी. लेकिन अब खाल पुलिस पाटिल के घर पर मिलने से जिले में हड़कम्प मच गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार धानोरा तालुका के जंगल में तेंदुए का शिकार होने की गुप्त सुचना वनविभाग को मिली. गुप्त सुचना के आधार पर वन अधिकारियों ने जांच शुरू की. जहां जांच करने पर रांगी के पुलिस पाटिल रामचंद्र काटेंगे के घर तेंदुए की खाल छुपाकर रखने की जानकारी मिली. काटेंगे के घर की तलाशी लेकर खाल जब्त की गयी. ये खाल सोडे के बुधराम किरंगे ने लाकर रखी ऐसा काटेंगे ने वनविभाग को बताया. इस घटना पर दोनों की जांच की. तेंदुए की खाल से दुर्गंध आ रही थी. जिससे 4-5 दिन पहले ही तेंदुए का शिकार किया गया था वहीं तेंदुआ दो वर्ष का होगा ऐसा अंदाजा वन अधिकारियों ने लगाया है.

आरोपी पुलिस पाटिल रामचंद्र काटेंगे
यह कार्रवाई वनपरीक्षेत्र अधिकारी चोंढीकर, संदेवकर, सिद्धार्थ मेश्राम, राजू कोपाडे, जानभोर, टोंगे, प्रवीण मेश्राम, मिलिंद कोपाडे, वनपाल कोल्हे, साखरकर, वनरक्षक बारसिंगे ने की.
जन्मदिन मनाने जुटे थे दोस्त, अचानक चली चाकू! #NagpurNews #NagpurCrime #NagpurMurder #Murder...
गुलाबराव पाटील बोले—भोला रहा तो खा जाएंगे #maharashtranews #jalgoan #newsupdate #maharashtra #news
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?
NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन
RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...
चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...





