Published On : Thu, Oct 28th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

सिरोंचा वन परिक्षेत्र में तेन्दुए की दस्तक

Advertisement

– ली एक ग्रामीण चरवाह कि जान, एक जान बचाकर भागने में हुआ कामयाब

गडचिरोली – सिरोंचा वन परिक्षेत्र में तेन्दुए के आने व घूमने कि खबरें हाल के वर्षों में लगातार निकल कर आने लगे है। बीते कुछ समय से यह सिलसिला एक तरह से थम सा गया था। मगर गुरुवार को सिरोंचा वन परिक्षेत्र के जंगल मे तेन्दुए ने अपनी दस्तक देते हुए एक ग्रामीण की जान ली है।इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र सिरोंचा के अधिनस्त इलाका पेंटिपाका के क्षेत्र में तेन्दुए ने अपनी दस्तक दर्ज करा दी है। हालांकि उसके उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में बीते दो तीन दिनों से चर्चाएं हो रही थी। मगर गुरुवार को ग्रामीणों की चर्चाएं सच साबित हुए है।

जहाँ परिक्षेत्र के पेंटिपाका व चिटूर के जंगलों में तेन्दुए ने जंगल गए हुए दो ग्रामीणों चरवाहों पर हमला बोला। जिसमे एक ग्रामीण चरवाह के मौक़े पर ही मृत्यु होने की जानकारी निकल कर आई है। मृत व्यक्ति का नाम दुर्गम मलैय्या बताया गया है । वही एक ग्रामीण चरवाह अपनी जान बचाते हुए गांव वापिस आने में कामयाब हुआ है। उसका नाम रामनेनी मुत्तेश बताया गया है।

Advertisement

खबर लिखे जाने तक मृतक के शव को सिरोंचा लाया गया। जहां औपचारिकताएँ पूरी कर शव को परिवार को सौंपे जाने की जानकारी मिली है। – सतीश कुमार,गडचिरोली

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.