Published On : Thu, Dec 11th, 2014

चंद्रपुर : ताड़ोबा वनपरिक्षेत्र में कुएँ में तेंदुआ डूबा

Advertisement

 

  • कुएँ की सुरक्षा दीवार छोटी होने से हुआ हादसा
  • 2012 से पूरे जिले के कुओं की मरम्मत की माँग उठी
  • अब तक नहीं जागा प्रशासन, मर रहे हैं वन्य जीव

leopard drawn in well
चंद्रपुर।
गुरुवार को ताड़ोबा बफर जोन के वनपरिक्षेत्र में वरवट गाँव के निकट खेत स्थित कुएँ में 1 वर्ष के तेंदुए के गिर जाने से उसकी मौत हो गई. कुएँ की ऊंचाई कम होने से यह घटना घटी.

विदित हो कि चंद्रपुर जिले में जिला परिषद द्वारा सिंचाई के लिए चंद्रपुर वन विभाग, मध्य चांदा, बफर जोन में 5223 कुएँ बनाए गए हैं, जिनकी सुरक्षा दीवार की ऊंचाई कम है. जिसके कारण इनमें जानवरों के गिरने की घटनाएँ निरंतर बढ़ रही हैं. बीते तीन वर्षों से इको-प्रो की ओर से इन कुओं की दीवारें ऊंचा करने की माँग की जा रही है. जिसके लिए 2012 में अनशन आंदोलन किया गया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. गुरुवार की घटना के बाद वनविभाग व सरकार से इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की माँग बंडू धोतरे, मानद वन्यजीव रक्षकों ने की है. अब देखना होगा कि और कितने वन्य जीवों की जान जाने के बाद प्रशासन जागकर यह कार्य पूर्ण करता है?

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.