Published On : Wed, Feb 11th, 2015

भद्रावती : जंगली सुअर के फंदे में फंसा तेंदुआ

Advertisement

leopard
भद्रावती (चंद्रपुर)। तालुका के वडाला कोअर संरक्षित जंगल में बनाये गए जंगली सुअर के फंदे में सुअर फसने से मोइर्लो वनपरीक्षेत्र में हड़कम्प मच गया. यह घटना सुबह 11 बजे उजागर हुई. 6 घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को बाहर निकाला गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भद्रावती तालुका के मोइर्लो वनपरीक्षेत्र के वडाला गांव को सटकर कोअट संरक्षित जंगल में जंगली सुअर के लिए तार का फंदा लगाया गया था. जिसमे तेंदुआ आकर फस गया. इस घटना की जानकारी ग्रामवासियों ने मोइर्लो वनपरीक्षेत्र अधिकारियों को दी. जानकारी मिलते ही वनपरीक्षेत्र अधिकारी कोअट उपसंचालक, दंगा नियंत्रण दल, इको. प्रो संस्था के कार्यकर्ता घटना स्थल पहुंचे. तेंदुआ पुरी तरह से तार के फंदे में फसा था. करीब 6 घंटे के रिस्कूव्ह ऑपरेशन में तेंदुए को बेहोश करके छुड़ाया गया. तेंदुए को होश में लाने के उसे इंजेक्शन दिया गया.

डा. खोब्रागड़े ने तेंदुए की जांच की जहां उसके शरीर पर किसी भी प्रकार की जख्म नही थी. स्वस्थ तेंदुए को ताड़ोबा जंगल में छोड़ा गया. इस दौरांन उपसंचालक कडसकर, वनपरीक्षेत्र अधिकारी शिंदे, राउतकर, इको प्रो के बंडू धोत्रे, भद्रावती थानेदार अशोक साखरकर, और ग्रामवासी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.