Published On : Sat, Feb 11th, 2017

मध्य रेल चिकित्सालय में कैंसर पर व्याख्यान

Advertisement

Lecture on Cancer in Centra railway Hospital
नागपुर: 
मध्य रेल चिकित्सालय नागपुर में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ हर्षवर्धन ने कार्यक्रम के जरिए कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति उपस्थितों को जागरुक बनाया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी.के.आसुदानी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि जीवनशैली एवं खानपान में बदलाव तथा सिगरेट तम्बाकू के सेवन से कैंसर की बीमारी होती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में कैंसर का प्रमाण बढ़ रहा है। इस बीमारी से बचाव के लिए खानपान की आदत बदलनी चाहिए।

पोषणयुक्त भोजन, फल, सलाद आदि के सेवन से कैंसर से बचा जा सकता है। तम्बाकू, सिगरेट और शराब से दूर रहकर भी कैंसर से बचा जा सकता है। डॉ हर्षवर्धन ने कैंसर रोग के लक्षण एवं समय पर उपचार के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर 100 से अधिक मरीज, चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.