Published On : Wed, Jun 29th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

राज्यपाल कोशियारी से मिले देवेंद्र फडणवीस, फ्लोर टेस्ट की मांग;

Advertisement

मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात की है। इस दौरान फडणवीस ने राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट की मांग करते हुए कहा कि, राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार अल्पमत में हैं। जिसके कारण विधानसभा का सत्र बुलाकर बहुत साबित करें। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो राज्यपाल 30 जून को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सत्र बुलाकर बहुमत साबित करने को कह सकते हैं।

राज्यपाल के साथ इस मुलाकात के दौरान फडणवीस के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व मंत्री गिरीश महाजन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर सहित कई अन्य नेता भी मौजूद है।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महाविकास अघाड़ी सरकार अल्पमत में
बैठक के बाद बाहर निकले फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, हमने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में चल रही राजनीतिक स्थिति की जानकारी दी है। इसी के साथ हमने राज्यपाल को पत्र सौंपा है, जिसमें हमने बताया है कि, शिवसेना के 39 विधायक राज्य से बाहर हैं। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ गठबंधन में नहीं रहने का ऐलान किया है। जिसके बाद महाविकास अघाड़ी अल्पमत में आचुकी है।” फडणवीस ने आगे कहा कि, “हमने राज्यपाल से मांग की है कि वह राज्य में शुरू राजनीतिक स्थिति पर दखल दें और मुख्यमंत्री से विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहे।”

आठ निर्दलीयों ने भी फ्लोर टेस्ट के लिए लिखा पत्र
भाजपा के साथ आठ निर्दलीय विधायकों ने भी राज्यपाल से फ्लोरटेस्ट की मांग की है। सभी ने ईमेल के जरिये राज्यपाल से मांग की है। ज्ञात हो कि, एकनाथ शिंदे समर्थक 52 विधायक पहले ही फ्लोरटेस्ट की मांग कर चुके हैं।

Advertisement

30 जून को बुलाया गया विधानसभा का अधिवेशन भाजपा की मांग पर राज्यपाल 30 जून को विधानसभा का सत्र बुलाने का आदेश दिया गया।
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो राज्यपाल ने पत्र भी जारी कर दिया है।
जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करने का आदेश दिया है। इसी के साथ उन्होंने कई निर्देश दिया है।
जिसके तहत, विशेष सत्र 30 तारीख को सुबह 11 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक उद्धव ठाकरे सरकार को बहुमत साबित करना होगा।
राज्यपाल ने यह पत्र सचिव को भेजा है।
यह भी कहा गया है कि चर्चा के दौरान सदस्यों के भाषण छोटे होने चाहिए।
वीडियो शूटिंग की भी मांग की गई है। उसी दिन फैसला होना चाहिए।
सदस्यों को सदन के अंदर और बाहर सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे बागी विधायक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिंदे अपने सभी बागी विधायकों के साथ गुरुवार 30 जून को मुंबई पहुंच सकते हैं। सभी बागी केंद्रीय सुरक्षा बालों की सुरक्षा घेरे में सभी मुंबई लौटेंगे। मंगलवार को गुवाहटी में शिंदे छह दिन के बाद पहली बार मीडिया के सामने आएं थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, वह जल्द ही मुंबई जाएंगे।

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges