नागपुर- शनिवार को लक्ष्मीनगर में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. शराब के नशे में धुत स्विफ्ट कार के ड्राइवर ने 4 से 5 दुपहिया वाहनचालकों को टक्कर मार दी. जिसके कारण सभी जख्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.
जानकारी के अनुसार रात 12 बजे के दौरान स्विफ्ट कार आठ रस्ता चौक की दिशा से आ रही थी. पहले कारचालक ने इस चौक पर एकदोपहिया वाहनचालक को उड़ाया. जब नागरिकों ने इसे हाथ दिखाकर रोकने की कोशिश की तो उसने कार को और तेज भगाते हुए अशोक होटल के सामने 2 से 3 वाहनचालकों को टक्कर मारी. आगे जाकर कर ड्राइवर ने डिवाइडर को टक्कर मारी और कार रुक गई.
हादसे के बाद कारचालक को बाहर निकाला तो वह भी जख्मी था और शराब के नशे में था. नागरिकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने कारचालक को हिरासत में लिया है. कार से जख्मी हुए लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. इनमे से दो को छुट्टी मिल गई है. जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...







