
नागपुर: बेलिशॉप-मोतीबाग, रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में शारदीय नवरात्र उत्सव का शुभारंभ द.पू. म. रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती शोभना बंडोपाध्याय के हाथों मनोकामना अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगरसेवक संदीप सहारे, वीरेंद्र झा, डॉ प्रवीण डबली, बलराम प्रसाद, प्रकाश राव (गुण्डु राव), पी. सत्याराव, शरद शर्मा उपस्थित थे। नवरात्र उत्सव की शुरुवात में मुख्य यजमान बलराम प्रसाद ने सपत्नीक माताजी का अभिषेक पूजन ,हवन किया। उसके बाद मंदिर में रखी गई 475 मनोकामना अखंड ज्योत का प्रज्ज्वलन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक शोभना बंडोपाध्याय ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यो व कार्यक्रमो की जानकारी ली व मंदिर संचालकों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को शाम 7.30 बजे भवानी महिला मंडल द्वारा माता के जस का आयोजन किया गया है।
नित्य आरती व पूजन सुबह 7.30 व शाम 7.30 बजे होगी। रविवार 14 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे बच्चो के लिए ड्राइंग स्पर्धा का आयोजन किया गया गई। कार्यक्रम के सफलतार्थ जुगल किशोर शाहू, पी. विजय कुमार, एड. राजेश सहगल, अशोक पटनायक, दीपांकर पाल, गुरुनाथ राव, भुवनलाल यादव, पी. कन्याकुमारी, शशि यादव , रमा टीचर, विलास खड़े ने अथक प्रयास किये।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...





