Published On : Mon, May 24th, 2021

नागपुर महानगरपालिका एवं श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में हिवरी नगर के माहेश्वरी भवन में निःशुल्क टीकाकरण का शुभारंभ

Advertisement

नागपुर: आज. दि. 24 मई 2021 को सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह शिविर दि. 24 मई 2021 से 29 मई 2021 तक कुल 6 दिन चलेगा।

इस टीकाकरण शिविर में 45 से अधिक आयु के नागरिकों को Covishield वैक्सीन का पहला डोज एवं सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार पहले डोज के बाद 84 दिन पूर्ण हो गये है उन नागरिकों को टीके का दुसरा डोज दिया जायेगा।

पंचायत के अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तमजी मालू ने माहेश्वरी समाज द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की जानकारी सभी उपस्थित महानुभावों को दी।
इस अवसर पर नगर के प्रथम नागरिक एवं महापौर श्री दयाशंकरजी तिवारी का शाल द्वारा स्वागत किया। लकड़गंज म.न.पा. झोन के अतिरिक्त कमीश्नर श्रीमती साधना पाटिल एवं NVCC के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने दीप प्रज्वलन कर टीकाकरण शिविर का ¬प्रारंभ कियां

Advertisement

इस अवसर पर सर्वश्री – प्रभाग के नगरसेवक श्री दुनेश्वरजी पेठे, पंचायत के उपाध्यक्ष – कमल तापड़िया, सचिव – रामअवतार तोतला, सहसचिव – गिरधर ईन्नानी, विजय सारडा, मनोहर पिटे, पुर्व अध्यक्ष – राधेश्याम सारडा, कार्यकारणी सदस्य – दिनेश सारडा, मनोज लटुरिया, संतोष काबरा, कमल कमंत्री, नारायण तोष्णीवाल, ओमप्रकाश तोष्णीवाल, महेश कुकडेजा, नागपुर जिला माहेश्वरी सभा संगठन के सचिव हरेश सोनी, मा. युवक संघ के अध्यक्ष – महावीर मालू, उपाध्यक्ष – मनोज लोया, मुकुल सारडा, मुकुल दरक, आनंद सारडा, रामकुमार मालू, नंदकिशोर झांवर आदि उपस्थित थे।
पंचायत के अध्यक्ष पुरूषोत्तम मालू एवं सचिव रामअवतार तोतला ने सभी आमजतना से इस शिविर का लाभ उठाने का निवेदन किया।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.