जिलाधिकारी,पुलिस आयुक्त,अपर पुलिस आयुक्त,आरटीओ का संयुक्त प्रयास
नागपुर – नागपुर जिले में रह रहे अन्य राज्यों के विद्यार्थी,कामगारों को उनके गृह नगर तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने केंद्र व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर एक अहम निर्णय लिया। इस निर्णय के तहत नगर की चर्चित सार्वजनिक परिवहन सेवा देने वाली निजी समूह मेसर्स हंसा ट्रेवल्स के माध्यम से कल रविवार से सेवा शुरू की गई।
प्राप्त जानकारी के कोरोना वाइरस के चलते इच्छुकों को परप्रांतियों को उनके गृह नगर पहुंचाने की मांग को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया।इस संदर्भ में विगत दिनों एक महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर नागपुर रविन्द्र ठाकरे, पुलिस आयुक्त भूषणकुमार उपाध्याय, अपर आयुक्त निलेश भरणे और आरटीओ अतुल अडे और देशपांडे आदि उपस्थित थे।
उक्त आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में हंसा ग्रुप ने प्रवासियों, छात्रों और पर्यटकों को उनके घर पहुंचाने की चुनौती न सिर्फ स्वीकार की बल्कि सरकार की पहल का समर्थन किया। इन मुश्किल समयों में कोविद 19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में सरकार के साथ नागरिकों का साथ देते हुए हंसा समूह के संचालक द्वय दिलीप छाजेड़, आदित छाजेड़,सीईओ जेपी पारिख, शेखर शर्मा, अनूप कश्यप, हंसा टीम के विकास कनौजिया सक्रिय हैं।
कल रविवार को 4 बस सिवनी (म.प्र।)
1 बस बैतूल (म.प्र।)
2 बस चिंदवाड़ा (म.प्र।)
1 बस मुरैना (म.प्र.)
2 बस शिव पुरी (म.प्र।) के लिए रवाना किया गया।
उल्लेखनीय यह हैं कि जबतक प्रशासन का उद्देश्य पूर्ण नहीं होता तबतक हंसा समूह की सेवा जारी रहेंगी।
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार








