Published On : Wed, Feb 28th, 2018

आरटीई ऑनलाइन आवेदन की मियाद बढ़ी, अब 7 मार्च तक मिल सकेगा मौका

Advertisement

RTE, Nagpur
नागपुर: आरटीई ( शिक्षा का अधिकार ) के अंतर्गत 25 प्रतिशत ऑनलाइन आवेदन करना है और 25 प्रतिशत सीटें भरनी है. 10 फरवरी से पालकों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत हो चुकी है. जिसके अंतर्गत 28 फरवरी यानी आज आखिरी दिन था. लेकिन विद्यार्थियों के लिए और पालकों की मांग को लेकर 7 मार्च ताक की मियाद बढ़ा दी गई है. पुणे के शिक्षा संचालक की ओर से बुधवार दोपहर को नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

इस निर्णय के बाद जो पालक वेबसाइट की अड़चनों के कारण ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें अब राहत मिलेगी. अब तक कुल 20467 पालकों ने आरटीई के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है. लेकिन सैकड़ों कई ऐसे पालक हैं जो आरटीई वेबसाइट में आनेवाली समस्याओं के कारण ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सके थे. जिसके कारण आरटीई आवेदन करने की तारीख को बढ़ाने की मांग आरटीई एक्शन कमेटी की ओर से की गई थी. 10 फरवरी से आवेदन की शुरुआत हो चुकी है. पिछले वर्ष की तुलना में इस तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कम आए हैं, जिसका बहुत बड़ा कारण आरटीई की वेबसाइट की समस्या ही जिम्मेदार मानी जा रही है.

याद रहे कि इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन में समस्याओं को लेकर कई बार शिकायतें आयी थी. जिसके बाद शिक्षणाधिकारी दीपेंद्र लोखंडे से भी संपर्क किया गया था. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है. इस बारे में आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद शाहिद शरीफ ने बताया कि आरटीई में मैपिंग को लेकर काफी परेशानी हुई साथ ही इनकम सर्टिफिकेट के बारकोड को लेकर भी पालकों को परेशानी हो रही है. जिसके कारण कई पालक अपने बच्चों के फॉर्म नहीं भर पाए हैं. शरीफ ने मांग की थी कि ऑनलाइन आवेदन की डेट आगे बढ़नी चाहिए. इस तारीख आगे बढ़ने के बाद अब निश्चित ही ज्यादा पालक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.